Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

कांग्रेस दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2019

कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।पहले दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की कोशिशें चल रही थीं। कई दौर की बैठकों के बावजूद दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पाई।नेता ने आईएएनएस से कहा, "आप के साथ बातचीत विफल हो गई है और हम दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे।"उम्मीदवारों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "पार्टी ने नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को, चांदनी चौक से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को, पश्चिमी दिल्ली सीट से पूर्व ओलंपियन सुशील कुमार और पूर्वी दिल्ली से अरविंदर कुमार लवली को उम्मीदवार बनाया है।"उन्होंने कहा कि पार्टी दक्षिणी दिल्ली से रमेश कुमार, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से राज कुमार चौहान और उत्तर-पूर्व दिल्ली से जे.पी. अग्रवाल को खड़ा करेगी।भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां की सभी सातों सीटों पर कब्जा किया था।15 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी में सीट बंटवारे के मसले पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया था।कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा था कि कांग्रेस किस यू-टर्न की बात कर रही है, जबकि बातचीत जारी है।दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है।

 

Tags: Sheila Dikshit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD