Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बैडमिंटन : पी.वी. सिंधु, सायना नेहवाल और श्रीकांत दूसरे दौर में

Listen to this article

5 Dariya News

सिंगापुर , 10 Apr 2019

Last updated on: Apr 10, 2019, 00:00 IST

शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, सायना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को अपने-अपने वर्ग के मैच जीतकर सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली।ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु ने महिला एकल वर्ग के मुकाबले में इंडोनेशिया की लयानी माइनाकी को सीधे गेमों में 21-9, 21-7 से मात दी। दूसरे दौर में चौथी सीड सिंधु का सामना डेनमार्क की मिया ब्लिफेल्डट के खिलाफ होगा। सायना का प्रदर्शन भी शानदार रहा। उन्होंने इंडोनेशिया की यूलिया सुसांतो को 21-16, 21-11 से शिकस्त दी। सायना का मुकाबला दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा। चोचुवोंग ने पहले दौर में भारत की ही मुग्धा अगरे को 21-6, 21-8 से हराया। पुरुष एकल में छठी सीड श्रीकांत ने थाईलैंड के सिथिकोम थामसिन को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17 21-18 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में श्रीकांत का सामना हेंस क्रिस्टियन सोल्बर्ग विटिंग्स से होगा। समीर वर्मा ने पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड के सुपान्यू एविहिंगसन को 21-14, 21-6 से पराजित किया। अगले दौर में समीर के सामने लु गुआग्जु की चुनौती होगी। वल्र्ड नंबर-21 एच.एस. प्रणॉय ने पहले दौर में वल्र्ड नंबर-34 फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 11-21, 21-16, 21-18 से मात दी। प्रणॉय ने इस जीत के साथ ही लेवरडेज के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-1 का कर लिया है। दूसरे दौर में प्रणॉय का सामना दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जापान केंटो मोमोटा से होगा जिनके खिलाफ उनका 0-3 का रिकॉर्ड है।
वल्र्ड नंबर-42 पारुपल्ली कश्यप ने पहले दौर के मुकाबले में वल्र्ड नंबर-28 डेनमार्क के रासमस गेमको को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-14 से शिकस्त दी। उन्होंने 46 मिनट में यह मैच जीता। कश्यप ने इस जीत के साथ ही रासमस के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-1 का कर लिया है। दूसरे दौर में कश्यप का सामना चौथी सीड चीन के चेन लोंग से होगा, जिनके खिलाफ उनका 2-7 का रिकॉर्ड है। इस बीच बी.साई प्रणीत पहले दौर में बाहर हो गए। प्रणीत को पहले दौर में वल्र्ड नंबर-1 जापन के केंटो मोमोटा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मोमोटा ने एक घंटे 15 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में प्रणीत को 19-21, 21-14, 22-20 से मात दी। प्रणीत ने पहला गेम 21-19 से जीतकर मोमोटा के खिलाफ अच्छी शुरूआत की। लेकिन दूसरे गेम में वह पीछे रह गए 14-21 से गेम गंवा बैठे। तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीव कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दोनों खिलाड़ी तीसरे और निर्णायक गेम में एक समय 20-20 की बराबरी पर थे। लेकिन फिर इसके बाद मोमोटा ने लगातार दो अंक लेकर 22-20 से गेम और मैच समाप्त कर दिया। मोमोटा ने इसके साथ ही प्रणीत के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-2 का कर लिया है। मोमोटा ने पिछले विश्व चैम्पियनशिप में भी प्रणीत को पराजित किया था। युगल वर्ग में तीन भारतीय जोड़ियां पहले दौर में हारकर बाहर हो गई।पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री और बी.सुमीथ रेड्डी को इंडोनेशिया के डैनी क्रिसनान्ता और लोह हीन की जोड़ी ने सीधे गेमों में 21-13, 21-17 से हराया। मिश्रित युगल वर्ग में सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की जोड़ी को थाईलैंड के डेचपूल.पी और सैपसैरी.टी की तीसरी सीड जोड़ी ने 21-12, 21-12 से मात दी। मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन.सिक्की रेड्डी ने हमवतन एम.आर अर्जुन और मनीशा.के की जोड़ी को 21-18, 21-7 से मात देकर बाहर कर दिया।

 

Tags: Saina Nehwal , PV Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD