Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बैडमिंटन : सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में पहुंची सिंधु, सायना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिंगापुर , 10 Apr 2019

Last updated on: Apr 10, 2019, 00:00 IST

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल ने बुधवार को यहां सिगापुर ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है।ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु ने एकल वर्ग के मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया की लयानी माइनाकी को सीधे गेमों में 21-9, 21-7 से मात दी।चौथी सीड सिंधु ने मैच की शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया और पहले गेम में एक बार बढ़त बनाने के बाद विपक्षी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में भी सिंधु आसानी से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। दूसरे दौर में भारतीय खिलाड़ी का सामना डेनमार्क की मिया ब्लिफेल्डट के खिलाफ होगा। सायना का प्रदर्शन भी शानदार रहा। उन्होंने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया की यूलिया सुसांतो को 21-16, 21-11 से शिकस्त दी। सायना का मुकाबला दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा। चोचुवोंग ने पहले दौर में भारत की ही मुग्धा अगरे को 21-6, 21-8 से हराया। दूसरी ओर, पुरुष एकल वर्ग समीर वर्मा दूसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे। वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड के सुपान्यू एविहिंगसन को 21-14, 21-6 से पराजित किया। 

 

Tags: PV Sindhu , Saina Nehwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD