Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

डिंपल के नामांकन के दौरान और करीब हुईं सपा-बसपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कन्नौज , 06 Apr 2019

Last updated on: Apr 06, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासत घराने की बहू डिम्पल यादव ने शनिवार को कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पति अखिलेश यादव ने जहां एक ओर उनका हौसला बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर गठबंधन सहयोगी बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने अपने महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष को भेजकर दोनों दलों की दोस्ती को दिल के करीब लाने का प्रयास किया।अखिलेश ने आठ किलोमीटर लंबे रोडशो के जरिए यह बताने की कोशिश की कि कन्नौज में उनके मुकाबले फिलहाल कोई नहीं है।रोडशो शुरू होने से पहले लोग घंटों खड़े अपने नेताओं की झलक पाने के लिए लालायित थे। सपा मुखिया का काफिला पहुंचते ही समर्थकों की आंखों में एक अलग चमक देखने को मिली। नामांकन से पहले अखिलेश का जगह-जगह गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत हुआ। उन्होंने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। रथ पर पूरा कुनबा सवार था। कमी सिर्फ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की थी। लेकिन उनके जमाने के नेता अखिलेश को आशीर्वाद देने सड़क पर मौजूद थे।मंच से सतीश मिश्रा ने भी कन्नौज से अपना 40 साल पुराना रिश्ता निकाला। पत्नी कल्पना मिश्रा से भी कन्नौज की बेटी होने की दुहाई देने में तनिक देर नहीं लगवाई। जब सतीश मिश्रा ने बोलना शुरू किया तो अपने को कन्नौज का दामाद बताया। उन्होंने कहा कि "40 साल पहले यहां से रिश्ता जोड़ा था। आज भी घर की शोभा बढ़ा रही है।"उन्होंने बसपा के कार्यकाल में विकास का जिक्र किया। तो वहीं सपा सरकार में बने एक्प्रेसवे की दूरी को छोटा करने के लिए सरहाना की।उन्होंने बताया कि कन्नौज वासियों की कैपिटल पूंजी भी बढ़ाने का काम इसी एक्प्रेसवे ने किया है। उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन को देश की नई दिशा तय करने वाला बताया। 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD