प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा" /> भाजपा ने कभी भी राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों को राष्ट्र विरोधी नहीं माना : लालकृष्ण आडवाणी
Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भाजपा ने कभी भी राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों को राष्ट्र विरोधी नहीं माना : लालकृष्ण आडवाणी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2019

Last updated on: Apr 04, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी उससे राजनैतिक रूप से सहमति नहीं रखने वालों को 'राष्ट्र विरोधी' के रूप में नहीं देखा बल्कि उन्हें केवल अपना 'विपक्षी' माना। चार साल के बाद लिखे गए अपने ब्लॉग पोस्ट में आडवाणी ने लिखा, "भारतीय लोकतंत्र का मूल विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान है।"उन्होंने लिखा, "अपने अस्तित्व में आने के बाद से ही पार्टी ने कभी भी उन्हें अपना 'शत्रु' नहीं माना जो उससे सहमति नहीं रखते बल्कि ऐसे लोगों को केवल अपना विपक्षी माना। इसी तरह, भारतीय राष्ट्रवाद पर अपनी धारणा में हमने कभी उन्हें 'राष्ट्र विरोधी' नहीं माना जो हमसे राजनैतिक रूप से असहमत होते हैं।"भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक आडवाणी ने लिखा, "पार्टी (भाजपा) प्रत्येक नागरिक के निजी एवं राजनैतिक रूप से चयन की स्वतंत्रता के अधिकार को लेकर प्रतिबद्ध है।"भाजपा ने इस बार आडवाणी को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया है। वह साल 1991 से लगातार गांधीनगर सीट से सांसद रहे हैं।उन्होंने लिखा, "मेरे जीवन को निर्देशित करने वाला सिद्धांत हमेशा से यही रहा है कि राष्ट्र सबसे पहले, इसके बाद पार्टी और खुद सबसे आखिर में। सभी स्थितियों में मैंने इसी सिद्धांत का पालन किया और आगे भी करता रहूंगा।"आडवाणी ने लिखा कि पार्टी के अंदर और देशव्यापी स्तर पर लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा भाजपा की गर्वपूर्ण पहचान रही है। भाजपा हमेशा से मीडिया समेत हमारे सभी लोकतांत्रिक संस्थानों की आजादी, अखंडता, निष्पक्षता और मजबूती के लिए आगे रही है।उन्होंने लिखा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और साथ ही भारतीय लोकतंत्र के सभी पक्षों के लिए 'ईमानदार आत्मावलोकन का अवसर भी हैं।'आडवाणी ने लिखा, "यह मेरी दिली इच्छा है कि हम सभी भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मिलजुल कर प्रयास करें।"उन्होंने गांधीनगर के लोगों का 'हार्दिक आभार' जताया। उन्होंने कहा कि गांधीनगर के लोगों का स्नेह और समर्थन हमेशा उन्हें अभिभूत करता रहा।

 


 

Tags: LK Advani

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD