Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

के. विजय कुमार, खुर्शीद अहमद गनई ने समग्र शिक्षा, जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के प्रयासों की सराहना की

बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए 2000 बच्चों ने किड्स मैराथन में भाग लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 24 Mar 2019

Last updated on: Mar 24, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार और खुर्शीद अहमद गनई ने आज शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए दौड़ की आवश्यकता पर बल दिया और उन्होंने बच्चों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।सलाहकारों ने यह बात आज जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान में जम्मू विश्वविद्यालय, लिटिल मिलेनियम स्कूल और एफएम रेडियो मिर्ची के सहयोग से समग्र शिक्षा और राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित किड्स मैराथन के उद्घाटन समारोह के दौरान कही।यह कार्यक्रम 2 और 10 वर्ष की आयु के बीच के बच्चों के लिए विभिन्न श्रेणियों में आयोजित किया गया था। ‘मैराथन ’का आयोजन बाल शोषण के खिलाफ एक पहल और बच्चों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया।राज्य में बाल षोषण के खिलाफ 2000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस दिलबाग सिंह, जम्मू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. मनोज के. धर, सचिव युवा सेवा एवं खेल सरमद हफीज, निदेशक स्कूल शिक्षा डॉ. अनुराधा गुप्ता, निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. अरुण के. मन्हास, सचिव जेएंडके राज्य खेल परिषद डॉ. नसीम जावेद चौधरी तथा गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सलाहकारों ने हमारे समाज में 2 से 10 साल की आयु वर्ग में बाल शोषण की घटनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक सही तरीका अपनाने हेतु आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।दर्शकों के साथ बातचीत करते हुए सलाहकारों ने सरकारी स्कूलों के 1000 से अधिक बच्चों विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की बच्चियों को लाने के लिए निदेशक समग्र शिक्षा और जम्मू-कश्मीर खेल परिशद की पहल की सराहना की। उन्होंने सभी हितधारकों को सलाह दी कि वे भविष्य में इस बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन को समाज से बुराई को मिटाने के लिए जारी रखें।डॉ. अरुण मन्हास ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लाभ के लिए निदेशालय द्वारा की गई विभिन्न पहलों से अवगत कराया।इस बीच, उद्घाटन के दौरान लिटिल मिलेनियम के नन्हें छात्रों द्वारा आकर्शक प्रदर्शन किए गए।

 

Tags: K Vijay Kumar , Khurshid Ahmed Ganai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD