Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा होला-महल्ला के अवसर पर विरसा संभाल गतका कप

बच्चों को आत्मरक्षा के लिए विरासती खेल में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए किया प्रेरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आनंदपुर साहिब , 20 Mar 2019

Last updated on: Mar 20, 2019, 00:00 IST

इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी (इसमा) और नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई विरसा संभाल गतका श्रृंखला के अंतर्गत होला-महल्ला के पवित्र दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में 5वां विरसा संभाल होला महल्ला गतका कप पूरे खालसाई जाहो-जलाल के साथ समाप्त हुआ जिसमें विभिन्न जिलों से आठ चोटी की टीमों ने युद्ध कला का प्रदर्शन किया।इस मौके पर संबोधन करते हुए बाबा अवतार सिंह टिब्बी साहिब, बाबा जसपाल सिंह बद्दोवाल, बाबा गुरचरन सिंह दुल्लचीमाजरा और संत बाबा बख्शीश सिंह चक्क माहोराना ने संबोधन करते हुए कहा कि गतका गुरू साहिबान द्वारा दी गई विरासती युद्ध कला है और आत्मरक्षा लिए सहायक होने के कारण इस खेल में अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेना चाहिए। समूह महापुरुषों ने दिल्ली निवासी नौजवान द्वारा सिख विरासती खेल गतका कला को ट्रेडमार्क कानून के अंतर्गत पेटैंट करवाने की सख़्त निंदा करते हुए इस धार्मिक मुद्दे पर श्री अकाल तख़्त साहिब को तुरंत कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने सभी बच्चों को गुरबानी का अनुसरण करने और बाणी-बाणे को धारण करने के लिए प्रेरित किया और समूह टीमों को नकद इनामों से सम्मानित किया।

नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट अवॉर्डी ने एसोसिएशन द्वारा गतका खेल के लिए की गई प्राप्तियों संबंधी विवरण देते हुए खिलाडिय़ों को एसोसिएशन की प्रचलित गतका नियमावली के अनुसार ही प्रशिक्षण लेने और खेलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि विश्व गतका फेडरेशन और एशियन गतका फेडरेशन के नेतृत्व में गतके को ओलंपिक खेल में शामिल करवाया जायेगा।गतका प्रदर्शनी मुकाबलों में धन धन बाबा शादी सिंह गतका अखाड़ा रूपनगर, खालसा मीरी-पीरी गतका अखाड़ा घनौली, खालसा ख़ास गतका अखाड़ा शाहबाद मारकंडा, हरियाणा, दशमेश गतका अखाड़ा हरियाणा, तत्त खालसा गतका ग्रुप कोटला निहंग खां, रूपनगर और बाबा जीवन सिंह गतका अखाड़ा मोरिंडा के तलवारबाज़ों ने युद्ध कला के जौहर दिखाए।इस मौके पर दूसरों के अलावा बाबा शेर सिंह चक्क माहोराणा, अमरजीत सिंह वालिया आनंदपुर साहिब, रणजीत सिंह ढिल्लों रूपनगर, नेशनल गतका एसोसिएशन के उप-प्रधान सुखचैन सिंह कलसानी, गतका ऐसोसीएशन पंजाब के जनरल सचिव उदय सिंह सरहंद, इसमा के उप-प्रधान जसवंत सिंह छापा, कोऑर्डीनेटर योगराज सिंह, वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, प्रैस सचिव हरजिंदर कुमार, जि़ला रूपनगर गतका एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, गुरविंदर सिंह काकु, स्वर्ण सिंह सरपंच बहादरपुर, दर्शन सिंह लोधीमाजरा, परमिंदर कौर खानका, भुपिंदर सिंह मुंडी खरड़, गुरदीप सिंह भ्योरा, परमिंदर सिंह मुंडी खरड़ आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: GATKA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD