Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

गरीब नहीं, अमीर रखते हैं चौकीदार : प्रियंका गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ/प्रयागराज , 18 Mar 2019

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा कि गरीब नहीं, अमीर लोग ही चौकीदार रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह उन (मोदी) की मर्जी है कि अपने नाम के आगे क्या लगाएं, लेकिन उनसे जो लोग मिलते हैं, वे कहते हैं कि ‘चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम गरीबी-किसान तो खुद अपने चौकीदार होते हैं।’प्रियंका ने सोमवार को तीन दिनों की गंगा यात्रा शुरू की है। इसी क्रम में प्रयागराज के सिरसा घाट में मोटरबोट से उतरकर उन्होंने घाट पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों से मुलाकात की। घाट के तट पर मौजूद शिव मंदिर में उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद बाजार से गुजरते हुए वह शिवगंगा वाटिका गेस्ट हाउस पहुंचीं और यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा, “मोदी सरकार में आम लोगों की आवाज दबाई जा रही है। सरकार सिर्फ गिने चुने लोगों के लिए ही काम कर रही है।”प्रियंका ने जनसमूह से कहा, “इस समय देश संकट में है। देश चार-पांच लोगों के हाथ में गिरवी है। इस चुनाव में आप अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कीजिए। कांग्रेस की सरकार को याद कीजिए। उस समय देश के माहौल और सामाजिक समरसता की तुलना आज से कीजिए। झूठे वादे करनेवालों को सबक सिखाइए और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कीजिए।”कांग्रेस महासचिव ने कहा, “यह समय घर में बैठने का नहीं है। आप लोग घरों से निकलकर बाहर आएं। मैं भी घर में बैठी थी, मुझे भी मजबूरन बाहर निकलना पड़ा। हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म किया जा रहा है। देश का संविधान खतरे में है। आपलोगों को खुद के लिए ही नहीं, देश को बचाने के लिए काम करना है।”सिरसा में प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सिरसा में एक किलोमीटर तक पैदल चलीं। उनके साथ चलने के लिए जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान प्रियंका हर घर के दरवाजे पर पहुंचीं और लोगों से मिलीं।

 

Tags: Priyanka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD