Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

इनेलो ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों संबंधी रणनीति बारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झज्जर , 16 Mar 2019

Last updated on: Mar 16, 2019, 00:00 IST

आज झज्जर में इनेलो राज्य कार्यकारिणी की एक बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों संबंधी रणनीति बारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जो सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोकसभा चुनावों के लिए योग्य उम्मीदवार की पहचान करेंगे।इस समिति के अन्य सदस्य इस प्रकार होंगे: डॉ. एमएस मलिक (पूर्व डीजीपी), पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक रेखा राणा और बलदेव बाल्मीकि हैं। इनेलो के जो भी सदस्य लोकसभा चुनावों के प्रत्याशी बनने के इच्छुक हैं वे इस सात सदस्यीय समिति को अपनी योग्यताओं सहित ब्यौरे का आवेदन देंगे। लोकसभा का प्रत्याशी उन्हीं में से किसी एक को चुना जाएगा।कार्यकारिणी ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए यह कहा कि विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की बैठकें राज्य की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के दौरान पार्टी और समाज के हर वर्ग से परामर्श किया जाएगा ताकि योग्य उम्मीदवार का चयन किया जा सके। इन बैठकों को आगामी 21 मार्च अर्थात् होली के पश्चात आयोजित किया जाएगा। एक अन्य फैसले में पार्टी की युवा इकाई को संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए कर्ण सिंह चौटाला को राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हीं के साथ नरेंद्र गागड़वास को इनेलो युवा इकाई का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।कार्यकारिणी ने यह विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनावा में उसका प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD