Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा 198 करोड़ रुपए की लागत से पीने के लिए नहरी पानी और सिवरेज के प्रोजेक्टों की शुरूआत

लोगों को साफ़ -सुथरा पानी देने के लिए वित्तीय संस्थानों की मदद लेगी सरकार, लोपोके को तहसील का दर्जा और चौगावां में डिग्री कॉलेज खोलने का किया ऐलान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Mar 2019

Last updated on: Mar 04, 2019, 00:00 IST

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के किये अपने वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज चविंडा कलां में पीने के लिए साफ़ नहरी पानी मुहैया करवाने, सिवरेज प्रणाली और पानी टैस्ट लैबोरेटरी बनाने के लिए 197.69 करोड़ रुपए के चार प्रोजेक्टों की आज अमृतसर जिले में शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर लोपोके सब तहसील को अपग्रेड करके तहसील का दर्जा देने और चौगावां में नया डिग्री कॉलेज खोलने का ऐलान भी किया।पंजाब के पानी की स्थिति को बेहद ख़तरनाक बताते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को भावी पीढ़ीयों के लिए पानी बचाने और संभालने का न्योता देते हुए कहा कि जब यह एसवाईएल का काम शुरू हुआ तो उस समय  पंजाब के पास 17 एम ए एफ पानी था, जो कि 30 सालों में 13 एम ए एफ रह गया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाऊस गैसों के प्रभाव, ग्लेशियरों के पिघलने और भूजल के गहरे होने से स्थिति ख़तरनाक हो गई है। उन्होंने बताया कि भाखड़ा के निर्माण के समय राज्य में केवल 50 हज़ार ट्यूबवैल लगने का अनुमान लगाया गया था, जबकि इस समय राज्य में 14 लाख ट्यूबवैल धरती से पानी खींच रहे हैं।उन्होंने कहा कि अस राज्य के लोगों को साफ़ -सुथरा पीने वाला पानी, जो कि नहरी पानी को साफ़ करके दिया जायेगा के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थाओं, जिसमें विश्व बैंक, नाबार्ड, भारत सरकार आदि शामिल हैं, से मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नहरी पानी को साफ़ करके चार ब्लॉकों के 112 गाँव, जिसमें करीब डेढ़ लाख लोग रहते हैं, तक पहुँचाने के लिए 154.15 करोड़ रुपए की लागत वाले प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक की वित्तीय और तकनीकी सहायता से बनने वाले इस प्रोजैक्ट के टैंडर जारी किये जा चुके हैं।उन्होंने इस मौके पर नीति आयोग प्रोजैक्ट के अंतर्गत पानी में से आर्सेनिक निकाल कर अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर के 102 गाँवों को पीने के लिए साफ़ पानी मुहैया करवाने के मनोरथ से 21.97 करोड़ रुपए की लागत के साथ शुरू होने वाले 60 प्लाटों का उद्घाटन भी किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पानी में मिलने वाले भारी तत्व आर्सेनिक, आयरन और कीटनाशकों की जांच के लिए अमृतसर में 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पानी टैस्ट लैबोरेटरी का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने बताया कि मोहाली के बाद पंजाब में पानी की जांच के लिए 'हाईटेक मल्टी डिस्ट्रिक वॉटर टेस्टिंग की यह दूसरी लैबोरेटरी अमृतसर में बन रही है, जिसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुम्बई की सहायता से डिज़ाइन की गई है और इससे अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, पठानकोट जिलों के पानी की सही जांच संभव हो सकेगी।

उन्होंने इस मौके पर जल सप्लाई और सिवरेज स्कीम बूढ्ढा थेह, ब्लॉक रईया के तीन गाँवों में कुल 15.57 करोड़ रुपए की लागत से जल सप्लाई और सिवरेज स्कीम का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट नाबार्ड की सहायता से इसी साल पूरा कर लिया जायेगा।बताने योग्य है कि अमृतसर जिले के 883 गाँवों में से 607 गाँवों में जल सप्लाई विभाग की तरफ से पीने वाला पानी मुहैया करवाया जा रहा है, परन्तु पंजाब के जिन 1188 गाँवों में आर्सेनिक मिला है, उनमें से 333 गाँव अकेले अमृतसर जिले के ही हैं।मुख्यमंत्री ने लोगों को साफ़ -सुथरा पानी मुहैया करवाने के अपने वादे को दोहराते हुए बताया कि जल स्पलाई विभाग की तरफ से जल्द ही 385 करोड़ रुपए की लागत से 259 गाँव, जिसमें ढाई लाख के करीब आबादी है, को साफ़ सुथरा पानी देने के लिए तीन प्रोजैक्ट शुरू किये जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि विभाग ने विश्व बैंक और नाबार्ड की सहायता से 10.87 करोड़ रुपए की लागत से 127 नये और मौजूदा पानी सप्लाई स्कीमों को नये सिरे से बहाल किया है, जिससे 1.81 लाख आबादी को साफ़ सुथरा मिल रहा है।समारोह को संबोधन करते हुए जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री श्रीमती रजिया सुलताना ने पानी की महत्ता को समझते हुए 140 रुपए महीना का बिल ज़रूरी किया है, जिससे लोग पानी को मुफ़्त समझकर फ़ाल्तू न गवाएं और आने वाली पीढ़ीयों के लिए संभाल कर रखें।इस मौके पर राजस्व और सिंचाई मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने इन अहम प्रोजेक्टों की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और हलके की ज़रूरी माँगों, जिसमें लोपोके सब तहसील, चौगावां में डिग्री कॉलेज और सड़कों की मुरम्मत आदि शामिल थी, मुख्यमंत्री के पास रखी, जिसको उन्होंने तुरुंत स्वीकार करने का ऐलान किया। लोकसभा मैंबर स. गुरजीत सिंह औजला और विधायक स. हरप्रताप सिंह अजनाला ने भी इस मौके पर उक्त प्रोजेक्टों की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री पंजाब का धन्यवाद किया।दूसरों के अलावा इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रिंसीपल सैक्रेट्री स. गुरकीरत किरपाल सिंह, विधायक स. तरसेम सिंह डी. सी., डिप्टी कमिशनर स. शिवदुलार सिंह ढिल्लों, आई जी श्री एस पी एस परमार, ग्रामीण प्रधान स. भगवंतपाल सिंह सच्चर, एस एस पी श्री परमपाल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल, स. दिलराज सिंह सरकारिया आदि नेता भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD