Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रोपड़ पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 6 व्यक्ति किये गिरफ़्तार, बाकी 4 सदस्यों की भी की जा रही है तलाश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोपड़ , 23 Feb 2019

Last updated on: Feb 23, 2019, 00:00 IST

रोपड़ पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ़्तार करके एक अहम सफलता दर्ज की है। एक कम आयु के लडक़े द्वारा चलाया जा रहा यह गिरोह जिला अम्बाला (हरियाना), पटियाला और मोहाली के साथ-साथ रोपड़ में वारदात करने के लिए सक्रिय था। इस गिरोह के 4 मैंबर अभी भी भगौड़े हैं।गिरफ़्तार किये गये इन 6 सदस्यों के विरुद्ध उक्त जिलोंं में, जहां यह पिछले 2 सालों से सक्रिय थे, लूट, डकैती और इरादातन कत्ल के कुल 16 मामले दर्ज हैं। पिछले दो सालों के दौरान हुई डकैतियाँ और 21 लाख रुपए की लूट करने वाले यह दोषी 12 विभिन्न मामलों में वांछित थे। पुलिस ने उक्त दोषियों से 1लाख रुपए की नकदी और मोटरसाईकल बरामद किये हैं।इस गैंग का सरगना खुशप्रीत उर्फ ख़ुशी (19) जोकि शम्बू, पटियाला का निवासी है, विरुद्ध 8 मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की शिनाख़्त नाभा का रहने वाले विकास (7 मामले), शम्बू का निवासी मनदीप (8 मामले), मोरिंडा से गुरविन्दर (2 मामले), बसी पठाणा का गुरविन्दर (4 मामले) और फतेहगड़ साहिब के रहने वाले विक्की (2 मामले) के तौर पर की गई है। रोपड़ के एस.एस.पी श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि इन अपराधियों की मुलाकात मोहाली और पटियाला की जेलों में हुई थी जहाँ यह अलग-अलग मामलों के अंतर्गत बंद थे।यह गिरोह उन लोगों को अपना शिकार बनाता था जिनके पास समिति की वसूली या लोन (कजऱ्) की बड़ी रकम होती थी और उन इलाकों में लूट करता था जहाँ ऐसे लोग ज़्यादा हों। पेट्रोल पंप या गैस एजेंसियाँ जहाँ रोज़मर्रा पैसों की वसूली होती है, भी इस गिरोह के निशाने पर होते थे।लूट या डकैती करने से पहले यह 2-3 दिन तक अपने शिकारों की शिनाख़्त, उनका रुटीन और बच कर निकलने वाले रास्तों आदि जांच लेते थे। 

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD