Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रोपड़ पुलिस ने लूटमार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोपड़ , 19 Feb 2019

Last updated on: Feb 19, 2019, 00:00 IST

रोपड़ पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए राज्य में 60 से भी अधिक लूटमार और चोरी के मामलों से सम्बन्धित अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तार पटियाला, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रोपड़ और बिलासपुर (हमाचल प्रदेश) में हुई लूटमार और चोरी की घटनाओं के साथ जुड़े बताए जाते हैं।गिरोह के सभी मैंबर पटियाला शहर से हैं और सभी 10वीं से कम पढ़े लिखे हैं और पिछले तीन सालों के दौरान उक्त जि़लों में हुई वारदातों में सक्रिय बताए जाते हैं।पुलिस ने दोषियों से 50 से अधिक मोबाइल फ़ोन और 6 मोटरसाईकल बरामद किये हैं। एटीएम लूटने की कोशिशें कर चुके इन दोषियों के पास से बेसबॉल के बैट भी बरामद हुए हैं जिससे वे पीडि़त के सिर पर वार किया करते थे। एटीएम लूटने की इन घटनाओं की जांच अभी चल रही है।उक्त जि़लों की पुलिस द्वारा वंछित ये पाँच दोषी नशेड़ी हैं और 25 साल से कम उम्र के हैं। इनमें से गुरप्रीत और अनिकेत पर लूटमार के कई मामले, हत्या का प्रयास, हत्या के कई मामले जिला पटियाला में दर्ज हैं। गिरफ़्तार किये गए अन्य अपराधियों में जगप्रीत, अमनदीप और मंगल दास शामिल हैं।पटियाला शहर के फेज़ 1 और 2 के निवासी ये अपराधी दिहाड़ी करने वाले परिवारों से सम्बन्धित हैं। बड़े अनूठे ढंग से वारदात करने वाले ये सभी दोषी किसी देवी या बाबा की धार्मिक यात्रा पर जाने के बहाने मोबाइल फ़ोन घर ही छोडक़र चले जाते और घर लौटते समय रास्ते में कई वारदातों को अंजाम दिया करते थे। इसी तरह जब ये अपने काले मंसूबों को अंजाम देने के लिए जाते तो कुछ दिनों तक लूटमार की कई वारदातों को अंजाम देते।रोपड़ के एसएसपी श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि ये लोग देर रात को ही लोगों को लूटते थे क्योंकि उस समय कम ट्रैफिक़ होने के कारण आसानी से बचकर निकला जा सकता थी। उन्होंने बताया कि वारदातों के दौरान मोबाइल न रखने का कारण पुलिस को चकमा देना था, जिसमें ये दोषी बहुत माहिर थे।

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD