Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले

 

शहर लुधियाना में 570 करोड़ रुपए के विकास कामों की शुरुआत, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू विशेष तौर पर पहुंचे

पुलवामा आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा ‘आतंकवादियों का कोई धर्म, मजहब और देश नहीं होता’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Feb 2019

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए शुरू किये यत्नों के अंतर्गत शहर लुधियाना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ‘इन विचारों का प्रगटावा पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के कैबिनेट मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने आज यहां नगर निगम द्वारा करवाए गए समागम के दौरान किया। इस मौके पर उन्होंने जहाँ शहर के विकास के लिए 570 करोड़ के विकास कामों की शुरुआत करवाई वहां कहा कि अगले तीन वर्षों के दौरान शहर के विकास पर 4000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये स. सिद्धू ने कहा कि शहर लुधियाना राज्य की ही नहीं बल्कि हमारे देश की आर्थिकता की रीड़ की हड्डी है। इस शहर के विकास को किसी भी पक्ष से अनदेखा नहीं जा सकता। इसी कारण पंजाब सरकार द्वारा इस शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए व्यापक योजनाबद्धी की गई है, जिसके अंतर्गत अगले तीन सालों के दौरान 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि विकास कामों और लोगों को बुनियादी सहूलतें मुहैया कराने पर ख़र्च की जायेगी। 

उन्होंने आज नगर निगम और नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना द्वारा शुरू किये गए विकास कामों का विवरण देते हुये कहा कि यह सभी काम प्रमुखता से पूरे किये जाएंगे। विवरण नीचे लिखे अनुसार है:-

हैबोवाल में 19.50 करोड़ रुपए की लागत के साथ मॉडर्न स्लाटर हाऊस के निर्माण किया जायेगा।

शहरी पर्यावरण सुधार प्रोग्राम के अधीन लुधियाना शहर के 31.00 करोड़ रुपए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए खर्च किए जाएंगे। 

स्मार्ट सिटी मिशन के अधीन 3.10 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्मार्ट शौचालय बनाए गए हैं।

गांव डाबा में 2.50 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्टेडियम का निर्माण करवाया जायेगा। 

नगर निगम, लुधियाना द्वारा तकरीबन 50.00 करोड़ रुपए के बुनियादी ढांचे के विकास के काम मुकम्मल कर दिए जा चुके हैं और 98.00 करोड़ रुपए के काम अलाट करने के उपरांत प्रगति अधीन हैं।

लुधियाना शहर के विकास कामों में और तेज़ी लाने के लिए 84.00 करोड़ रुपए के कामों के टैंडर नगर निगम द्वारा लगाए जा चुके हैं, जोकि तारीख़ 28 फरवरी, 2019 तक काम अलाट कर दिए जाएंगे।

नगर निगम लुधियाना द्वारा शहर के विभिन्न आउटडोर मीडिया डिवासिज़ का टैंडर लगभग 27 करोड़ रुपए का ई-निविदा विधि के द्वारा कंपनी को अलाट कर दिया गया है।

लुधियाना शहर में बढ़ती हुई ट्रैफिक़ और पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए ई -पार्किंग का नया ढंग लाया गया है। इसके द्वारा पार्किंग में गाड़ीयाँ पार्क करने पर लगे ई -टिक्टिंग के द्वारा सम्बन्धित ठेकेदार को पार्किंग की राशि की अदायगी की जायेगी। इससे ओवर-चार्जिंग की समस्या ख़त्म हो जायेगी।

अमरूत स्कीम के अधीन लुधियाना शहर में वाटर सप्लाई की लाईनें डालने और नये ट्यूबवैल लगाने संबंधी प्रोजैक्ट, जिसकी कुल लागत लगभग 40 करोड़ रुपए बनती है, के अंतर्गत 230 किलोमीटर वाटर सप्लाई लाईन और 25 ट्यूबवैल लगाने का काम किया गया है।

अमरूत स्कीम के अधीन लुधियाना शहर में 16 नंबर पानी की टैंकियां तकरीबन 14 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनाने हेतु डी.पी.आर मंजूरी हो चुकी है और इस काम के टैंडर जल्द ही निकाले जा रहेे हैं।

अमरूत स्कीम के अधीन लुधियाना शहर में तीन एस.टी.पीज़ (जमालपुर, भट्टियां और बलोके) के पुनर्वास का काम लगभग 19.00 करोड़ की लागत के साथ, 2 नंबर ई.टी.पी प्लाट डेयरी कंपलैक्स ताजपुर रोड में 5 एम.एल.डी और हैबोवाल में 10 एम.एल.डी कपैस्टी के लगभग 38 करोड़ रुपए की लागत के साथ, जमालपुर में नया एस.टी.पी. 50 एमएलडी बनाने का काम 55.23 करोड़ रुपए की लागत के साथ और बलोके में 50 एमएलडी का नया एसटीपी 50.73 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनाने हेतु टैंडर जल्द ही लगाए जा रहे हैं।

अमरूत स्कीम के अधीन लुधियाना शहर में 5 नये पार्क विकसित करने हेतु डी.पी.आर मंजूरी हो चुकी है, जिसकी कुल लागत लगभग 2.47 करोड़ बनती है। जिनमें से 3 पार्कों की डिवैल्लपमैंट के टैंडर प्राप्त हो चुके हैं, जोकि फ़ाईनल स्टेज पर हैं और 2 पार्कों के टैंडर लगाए जा रहे हैं।

स्मार्ट सिटी के अधीन प्रोजेक्टों के अंतर्गत प्रगति अधीन काम

एल. ई. डी. लाईट्स प्रोजैक्ट पर लगभग 57.78 करोड़ की लागत आयेगी। इससे शहर में 115000 स्ट्रीट लाईटों को बदला जा रहा है। इससे शहर में रात के समय रौशनी की उपलब्धता ज़्यादा होगी और नगर निगम लुधियाना का लगभग 60 प्रतिशत बिजली का खर्चा कम हो जायेगा। इन एल.ई.डी स्ट्रीट लाईटों की गुणवता भी दूसरी स्ट्रीट लाईटों की अपेक्षा बढिय़ा होगी।

रूफ़ टॉप सोलर प्रोजैक्ट के अंतर्गत नगर निगम के विभिन्न कार्यालयों की छतों पर सोलर पैनल लगभग 2.64 करोड़ रुपए की लागत के साथ लगाए गए हैं। इससे नगर निगम लुधियाना के बिजली के खर्च किए में 80 प्रतिशत की कटौती होने की आशा है।

वे -फाईडिंग साईनिंग प्रोजैक्ट पर लगभग 6.13 करोड़ रुपए का खर्चा आऐगा। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत शहर में विभिन्न सडक़ों से दाखि़ल होने पर शहर के मुख्य इलाकों में रास्ता दिखाने वाले साईन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न सरकारी दफ़्तरों, शैक्षिक अदारों और शहर के अन्य प्रमुख अदारों को दिखाते साईन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

इंटैग्रेटिड कमांड कंट्रोल सैंटर प्रोजैक्ट के अंतर्गत 35 लाख रुपए की लागत के साथ सैंटर की बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। इसके अलावा इस प्रोजैक्ट में 60 करोड़ रुपए की लागत के साथ ‘इंटैग्रेटिड कमांड कंट्रोल सैंटर’ स्थापित किया जायेगा, जिस अधीन नगर निगम द्वारा विभिन्न सेवाओं संबंधी ओपरेशन और कंट्रोल करने का प्रबंध होगा। इस तरह नगर निगम के काम-काज में कई गुणा सुधार आऐगा।

रैटरोफिट ऑफ सराभा नगर एंड मल्हार रोड प्रोजैक्ट पर लगभग 38.63 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। इससे आम जनता को प्राथमिक सहूलतें, जैसे कि पार्किंग, ग्रीन एरिया, अंडरग्रांऊडिंग ऑफ ओवरहैड यूटीलिटीज़, पैदल राहगीरों के लिए फ्री जोन, आदि प्राप्त होंगी। इसके अलावा शहर के रूप में भी सुधार होगा।

स्मार्ट क्लास रूम प्रोजैक्ट के अंतर्गत 6.28 करोड़ रुपए की राशि को शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को मानक शिक्षपा के लिए इस्तेमाल किया जायेगा।

प्री-फैबरीकेटिड स्टेनलैस्स टायलटस प्रोजैक्ट के अंतर्गत लगभग 3.10 करोड़ रुपए की लागत के साथ 15 नंबर स्टेनलैस्स स्टील शैचालय लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजैक्ट के अधीन शहर की स्वच्छता और स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य प्राप्त करने में काफ़ी सुधार होगा।

स्मार्ट सिटी के अधीन प्रोजेक्टस जिनके टैंडर प्रगति अधीन हैं

39.30 करोड़ रुपए की लागत के साथ मौजूदा सिवरेज सिस्टम की अपग्रेडेशन करके पुराने सिवरेज का बुनियादी ढांचा मज़बूत किया जायेगा।स्टौर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की अपग्रेडेशन प्रोजैक्ट पर लगभग 22.59 करोड़ रुपए का खर्चा आऐगा। इस प्रोजैक्ट के द्वारा शहर में वाटर लोगिंग की समस्या को खत्म करने के लिए स्टौर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम डालने का उपबंध किया गया है।स्मार्ट सिटी के अधीन जिन प्रोजेक्टों के टैंडर काल करने की कार्यवाही चल रही हैपखोवाल रोड में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा जिस पर लगभग 73.00 करोड़ रुपए का खर्चा आऐगा। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत शहर के अंदरूनी इलाकों में यातायात की समस्या से भारी राहत मिलेगी।कारकस यूटीलाईजेशन प्लांट प्रोजैक्ट पर तकरीबन 7.99 करोड़ रुपए का खर्चा आऐगा। इस प्रोजैक्ट के द्वारा मरे हुए जानवरों से फैली गन्दगी /दूषित हवा से निजात मिलेगी और सेनिटेशन में सुधार किया जायेगा।घुमार मंडी के मुकम्मल कायाकल्प करने के लिए प्रोजैक्ट पर तकरीबन 23.25 करोड़ रुपए का खर्चा आऐगा। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत घुमार मंडी हलके में ट्रैफिक़ संबंधी आ रही मुश्किलों से निजात मिलेगी और इस सारी मार्केट को पैदल यात्रियों और साइकिल फ्रेंडली बनाने का उपबंध किया गया है। इसके अलावा घुमार मंडी की अंडरग्रांऊड पार्किंग प्रोजैक्ट पर तकरीबन 31.67 करोड़ रुपए का खर्चा आऐगा।2.78 करोड़ रुपए की लागत के साथ बाग़बानी से सम्बन्धित कुदरती वेस्ट को रीसाईकल करने में सहायता मिलेगी।शहर की साहरग सिद्धवां नहर के सौन्दर्यकरण प्रोजैक्ट पर तकरीबन 3.77 करोड़ रुपए का खर्चा आऐगा। इस प्रोजैक्ट के अधीन सिद्धवां नहर के साथ लगती खाली जगह को आम जनता के लिए सैरगाह और अन्य गतिविधियों के लिए प्रयोग में लाया जायेगा।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते स. सिद्धू ने कहा कि पंजाब में जबसे कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई है, तभी से ही राज्य की आर्थिकता को मज़बूत करने और लोगों को अधिक से अधिक सहूलतें देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग द्वारा इस दिशा में उठाए गए सकारात्मक कदमों की वजह से नगर निगम लुधियाना समेत सभी नगर निगमों, नगर कौंसिलों और अन्य स्थानीय इकाईयों की आय में विस्तार दर्ज करने का लक्ष्य है।पुलवामा क्षेत्र में आतंकवादी संगठन द्वारा किये गए हमले की निंदा करते हुये स. सिद्धू ने कहा कि यह काम उन मु_ी भर लोगों द्वारा किया गया है, जोकि दोनों देशों में आपसी दोस्ती और अमन को पसंद नहीं करते। आतंकवादियों का कोई धर्म, मजहब और देश नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछेक लोगों की अशांति वाली सरगर्मियों के कारण दोनों देशों का विकास रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों को हर हालत में कुचलना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी तरफ से भारत देश को हमेशा प्रमुखता दी जाती रहेगी। इस मौके पर समूह उपस्थित शख्सियतों द्वारा शहीदों को श्रद्धाँजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।इस मौके पर दूसरो के अलावा पंजाब के खाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु, लोक सभा मैंबर स. रवनीत सिंह बिट्टू और नगर निगम लुधियाना के मेयर स. बलकार सिंह संधू ने भी संबोधन किया। इस मौके पर दूसरो के अलावा श्री राकेश पांडे, श्री सुरिन्दर डाबर, श्री संजीव तलवाड़ (तीनों ही विधायक), जिला कांग्रेस (शहरी) प्रधान श्री अश्वनी कुमार शर्मा, नगर निगम कमिशनर श्रीमती कंवलप्रीत कौर बराड़, गलाडा के मुख्य प्रसाशक स. परमिन्दर सिंह गिल, विभाग के डायरैक्टर श्री करुनेश शर्मा, डिप्टी डायरैक्टर स्थानीय निकाय विभाग श्रीमती जश्न कौर गिल, सीनियर डिप्टी मेयर श्री शाम सुंदर मल्होत्रा, डिप्टी मेयर श्रीमती सरबजीत कौर और बड़ी संख्या में काऊंसलर और शहरवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Navjot Singh Sidhu , Ravneet Singh Bittu , Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD