Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीबीआई की कार्रवाई सपा-बसपा गठबंधन को विफल करने का प्रयास : गुलाम नबी आजाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jan 2019

Last updated on: Jan 07, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच गठबंधन को विफल करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।कांग्रेस ने कहा कि सरकार कथित अवैध खनन मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल करके प्रदेश में सपा और बसपा के बीच गठबंधन को नाकाम करने की कोशिश में जुटी है।राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “उन्होंने पिछले साढ़े चार सालों में किसी भी विपक्षी दल को नहीं बख्शा, चाहे कांग्रेस हो या राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) या फिर राजद (राष्ट्रीय जनता दल), द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम), तेदेपा (तेलुगू देशम पार्टी) व अन्य। वे सपा और बसपा के बीच गठबंधन को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं।”उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सीबीआई की कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी द्वारा विपक्षी दलों के लिए चेतावनी है।उन्होंने कहा, “आज लोकतंत्र खतरे में है। हम अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई की निंदा करते हैं। देश इस तरह की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करने जा रहा है।”आजाद ने कहा कि विपक्षी दल अतीत में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ एकजुट हुए थे, लेकिन उन्होंने विपक्ष के साथ कभी इस तरह का व्यवहार नहीं किया, जिस तरह मौजूदा सरकार कर रही है।सीबीआई ने अवैध रेत खनन मामले में अपनी जांच के सिलसिले में शनिवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14 जगहों की तलाशी ली, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की महिला अधिकारी, एक सपा नेता और एक बसपा नेता शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भूमिका की जांच की जा रही है, क्योंकि तात्कालीन सरकार में खनन विभाग अखिलेश यादव के पास था।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD