Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

प्रदेश में पहले से पांच गुणा भ्रष्टाचार बढ़ा : अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बवानीखेड़ा (भिवानी) , 07 Jan 2019

नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की ‘जन अधिकार यात्रा‘ सोमवार को भिवानी के बवानीखेङा हलके के गांवों में पहुंची। इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का हर मंत्री अपने विभाग में भ्रष्टाचार कर रहा है, इसका बाबत जल्द ही चंडीगढ में प्रेसवार्ता कर मंत्रियों के साथ सीएम द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा किया जाएगा। वहीं उन्होंने जेजेपी पर निशाना साधते हुए तीसरा खुंटा करार दिया। बता दें कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पूरे प्रदेश में ‘जन अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं। सोमवार को गांव सिकंदरपुर, जमालपुर, मिलकपुर, बवानीखेड़ा, जाटू लोहारी, तिगङाना व चांग सहित अनेक गांवों में पहुंची। उन्होंने कहा कि इस बार चुनावों में भाजपा व कांग्रेस के साथ इनकी कठपुतली (जेजेपी) रूपी तीसरे खुटे को भी उखाड़े फैंकना है।वहीं मीडिया से रुबरु हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हम किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों, बेरोजगारों व एसवाईएल के हक की लङाई लड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा भ्रष्टाचार बढऩे के बयान का समर्थन किया और कहा कि प्रदेश में पहले से पांच गुणा भ्रष्टाचार बढ़ा है। अभय ने चुटकी लेते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल भ्रष्टाचार के प्रतिशत के हिसाब मापते हैं जैसे वो तापमान हो। उन्होंने कहा कि आज सरकार का हर मंत्री अपने विभाग में भ्रष्टाचार कर रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की पैंशन बनाने की चर्चाओं पर अभय ने कहा कि वादा तो स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का था।इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा अपने हर वादे से मुकरी है। ऐसे में अब ये सही बात करेंगे तो भी लोगों को विश्वास नहीं होगा। जातिवाद रूपी काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। चुनावों में लोग जात-पात की बात करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। वहीं उन्होंने अकाली विधायक बलकौर सिंह द्वारा जेजेपी में शामिल होने पर कहा कि अकाली से हमारे संबंध एसवाईएल का विरोध करने पर ही खत्म हो गए थे। मनू भाकर की इनाम राशि को लेकर अभय ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा में बेटियों व महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार व अपमान हुआ है। इस दौरान हजारों इनेलो-बसपा गठबंधन नेता ‘जन अधिकार रैली’ में उपस्थित थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD