Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

जन अधिकार पार्टी मजबूत महागठबंधन की पक्षधर : पप्पू यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 31 Dec 2018

जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यहां सोमवार को कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ चार गुणा बढ़ गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि हम बिहार में मजबूत महागठबंधन की राजनीति के पक्ष में हैं।पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बातचीत की है और अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव में बिहार की तीन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, अब फैसला कांग्रेस को करना है।”राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को ‘आदरणीय’ बताते हुए उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता की चुनौती से मुकाबला करना लालू प्रसाद जानते हैं और नफरत फैलाने वालों को वे रोकना भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को लेकर बड़े नेता व बड़ी पार्टी को फैसला करना चाहिए और अनुभवी नेताओं को सम्मान मिलना चाहिए।सांसद पप्पू यादव ने बिहार में सत्ता और विपक्ष पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि दानों अपराधियों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने राजनीति में अपराधीकरण को लोकतंत्र और बिहार की करोड़ों जनता के लिए ठीक नहीं बताते हुए कहा कि इसमें लोगों को नुकसान होता है।उन्होंने राज्य सरकार पर शराबबंदी के नाम पर पुलिस बल को उलझाए रखने और पैसे वसूली का आरोप लगाया और सवालिया लहजे में कहा कि नीतीश कुमार ने जब पुलिस को शराबबंदी, शराब पकड़ने, पैसा वसूलने और उसे नेता तक पहुंचाने में लगा रखा है, तो वो अपराधियों पर लगाम कैसे लगा पाएंगे?उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराध के जो आंकड़े जारी किए हैं, वे एकदम निराधार हैं। अपराधी व नेताओं के साथ व्यावसायिक संगठनों की मिलीभगत है और यही कारण है कि पटना के चर्चित व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या के खिलाफ व्यावसायिक संगठन मौन हैं। सांसद ने कहा कि संगीन अपराध के मामलों में स्पीडी ट्रायल करा कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

 

Tags: Pappu Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD