Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

विधान सभा द्वारा मशहूर शख्सियतों समेत अमृतसर रेल दुर्घटना में मारे गए 58 व्यक्तियों को श्रद्धाँजलि भेंट

स्वतंत्रता संग्रामियों, बहादुर सैनिकों और निरंकारी भवन बम धमाके के मृतकों को भी याद किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Dec 2018

Last updated on: Dec 13, 2018, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा ने आज अमृतसर रेल दुर्घटना में मारे गए 58 व्यक्तियों और अमृतसर जिले के गाँव अदलीवाल में निरंकारी भवन पर बम धमाके में मारे गए तीन व्यक्तियों को श्रद्धाँजलि भेंट की। इसी दौरान पिछले सत्र के बाद दिवंगत अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर शख्सियतों  को भी याद किया।शीतकालीन सत्र की शुरुआत में सदन ने स्वतंत्रता संग्रामियों, राजसी और अन्य नामवर हस्तियों को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुए दिवंगत आत्माओं के सत्कार में दो मिनट का मौन रखा।इसके अलावा दो पूर्व विधायकों बिशम्बर दास और राम रत्न चौधरी, फ़ौज की प्रसिद्ध हस्ती और लौंगेवाल जंग के नायक ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी और फरीदकोट रियासत की महारानी दीपइन्दर कौर को याद किया। तीन स्वतंत्रता संग्रामियों मेला सिंह, सोहन सिंह और सुरजीत सिंह को भी श्रद्धाँजलि भेंट की।विधान सभा के स्पीकर राणा कँवर पाल सिंह ने पिछले समागम के बाद दिवंगत सभी शख्सियतों को श्रद्धाँजलि भेंट करने का प्रस्ताव पेश किया। मशहूर शख्सियतों का विवरण दिए जाने के बाद उन्होंने इन हस्तियों के परिवारों के पास सदन द्वारा शौक प्रगटाए जाने का प्रस्ताव पास कर दिया। स्पीकर ने हमारे बहादुर सैनिकों को भी याद किया जिन्होंने दिसंबर, 2001 में आज के दिन आतंकवादी हमले को नाकाम बनाते हुए शहादत दे दी थी।स्पीकर ने विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया की देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता के लिए अपना बलिदान देने वाले फ़ौज और अर्धसैनिक बलों के सैनिकों को श्रद्धाँजलि भेंट करने की विनती को भी स्वीकृत कर लिया। इसके अलावा स्पीकर ने प्रत्यक्ष करों संबंधी केंद्रीय बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अवतार सिंह थिंद जो मुख्य सचिव करन अवतार सिंह के पिता हैं, का नाम भी सूची में शामिल करने के लिए सहमति दे दी।

 

Tags: Punjab Congress , Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD