Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चार पुलिसकर्मी की शहीदी जैश-ए-मोहम्मद की कायरता पूर्वक कार्रवाई है - सुखमिंदरपाल सिंह

सुखमिंदरपाल सिंह
सुखमिंदरपाल सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 11 Dec 2018

Last updated on: Dec 11, 2018, 00:00 IST

सुखमिंदरपाल सिंह राष्ट्रीय सचिव भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं प्रभारी जम्मू और कश्मीर ने शोपियां जिले में मंगलवार को एक आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मी शहीदी की सख्त शब्दों से निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की यह कायरता पूर्वक कार्रवाई है, जिस को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गवर्नर साहेब सतपाल मलिक को सख्त कार्रवाई करने का के लिए कहा । उन्होंने मारे गए जवानों के परिवारों के साथ हमदर्दी परगट की करते हुए कहा कि उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी नेता ने कहा कि आतंकवादियों ने जैनपोरा गांव में एक पुलिस पिकेट पर हमला कर दिया, जिसे अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा में लगाया गया था। उन्होंने ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उधर पुलिस सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शोपियां के जैनपोरा इलाके में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने अचानक से पुलिस पिकेट पर हमला कर दिया। जबतक पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका मिलता तब तक उन्हें गोली लग चुकी थी। आतंकी सभी पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूटकर ले गए हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

 

Tags: Sukhminderpal Singh Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD