Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल

 

अत्याचारी मोदी सरकार ने वित्तीय आपातकाल लागू किया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2018

आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि अत्याचारी मोदी सरकार ने देश में वित्तीय आपातकाल लागू कर दिया है और इसके साथ ही एक और संस्थान की प्रतिष्ठा मटियामेट हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाकर आर्थिक अराजकता पैदा करना और भारत की मौद्रिक नीतियों के साथ समझौता करना भारतीय जनता पार्टी के डीएनए में है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, अत्याचारी मोदी सरकार ने एक और संस्थान की पवित्रता को दूषित किया, जैसा कि आरबीआई के गवर्नर के इस्तीफे से जाहिर होता है। आर्थिक अराजकता, भारत की मौद्रिक नीतियों से समझौता करना और सरकार द्वारा नियुक्त कठपुतलियों के जरिए आरबीआई की स्वतंत्रता को छिन्न-भिन्न करना भाजपा के डीएनए में है। कांग्रेस सांसद अहमद पटेल ने कहा कि जिस तरीके से आरबीआई गवर्नर को इस्तीफे के लिए मजबूर किया गया, वह भारत की मौद्रिक और बैंकिंग प्रणाली पर एक कलंक है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने वित्तीय आपातकाल लागू कर दिया है। देश की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता आज दांव पर है। उल्लेखनीय है कि पटेल ने निजी कारणों का जिक्र करते हुए सोमवार को इस्तीफा दे दिया।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD