Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नरेंद्र मोदी की सांसदों से शीतकालीन सत्र के अच्छे से उपयोग की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2018

Last updated on: Dec 10, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक में सभी सांसदों से संसद के शीतकालीन सत्र का अच्छी तरह से उपयोग करने की अपील की क्योंकि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले यह अंतिम पूर्णकालिक सत्र होगा। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले संसद भवन में सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार नियम और प्रक्रियाओं के मुताबिक सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है और संसद के बेहतरीन कार्य के लिए विपक्ष के सुझाव को मानने के लिए तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया को बैठक से जुड़ी जानकारी दी। तोमर ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें लोकहित के मुद्दे पर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों बेहतर शासन के लिए अपने सुझाव साझा करते हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार नियम व प्रक्रियाओं के आधार पर सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। 

अगर कोई भी सदन के अंदर या फिर सदन के बाहर भी सरकार के नोटिस में कुछ भी लाना चाहता है, तो हम इसका स्वागत करेंगे। तोमर ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक पार्टियों ने संसद को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग का आश्वासन दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एक जेपीसी जांच के लिए तैयार होगी, उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास राफेल, किसानों की दुर्दशा और अर्थव्यवस्था से संबंधित कई मामले है, लेकिन उन्हें अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी क्योंकि सत्र केवल चार सप्ताह लंबा है। उन्होंने कहा, ये चीजें व्यापार सलाहकार समिति में तय हो सकती हैं। मंत्री ने कहा कि राम मंदिर पर कानून आज की चर्चा का हिस्सा नहीं था। तोमर ने कहा, जब इस दिशा में कुछ सामने आएगा, तो हम आपको बताएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडे में 46 सामग्रियां हैं, जिसमें तीन अध्यादेश, अनुपूरक बजट और सरकारी अधिनियम शामिल हैं। 29 दिन के इस सत्र में 20 बैठकें होंगी।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD