Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जय राम ठाकुर ने वन स्वीकृतियों के लिए हिमाचल को क्षेत्रीय कार्यालय चण्डीगढ़ के अधीन लाने का आग्रह किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Dec 2018

Last updated on: Dec 07, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वन स्वीकृतियां प्राप्त करने में सुगमता के दृष्टिगत केन्द्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के बजाय क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के अंतर्गत लाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री आज यहां पर्यावरण, केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्रालय के दल की अगुवाई वन महानिदेशक और विशेष सचिव सिद्धांत दास ने की।जय राम ठाकुर ने राज्य सरकार के पास निहित एक हेक्टेयर तक एफसीए मंजूरी के लिए अनुमोदन देने की सीमा बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस सीमा को दस हेक्टेयर तक बढ़ाया जाना चाहिए ताकि विकास की गति तेज हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बन्दरों की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में बन्दरों को लगभग 38 तहसीलों और उप-तहसीलों में पीड़क जन्तु घोषित किया गया है परन्तु राज्य के अधिकतर हिस्सों में बन्दरों की समस्या जारी है।उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रदेश की 53 और तहसीलों व उप-तहसीलों में बन्दरों को पीड़क जन्तु घोषित करने का आग्रह किया ताकि किसानों को बन्दरों के उत्पात से राहत मिल सके।मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्रालय से यह भी आग्रह किया कि रज्जू मार्गों की तारों के नीचे आने वाली भूमि को एफसीए से छूट दी जाए ताकि पर्यटकों और राज्य के लोगों को सुविधा मिल सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD