Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सरकार अगले वर्ष ऐतिहासिक जलियांवाला बाग नरसंहार के 100वें वर्ष को यादगार प्रतीक के रूप में मनाएगी : डॉ. महेश शर्मा

Listen to this article

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Nov 2018

Last updated on: Nov 23, 2018, 00:00 IST

सरकार ने अगले वर्ष ऐतिहासिक जलियांवाला बाग नरसंहार के 100वें वर्ष को यादगार प्रतीक के रूप में मनाने का फैसला किया है। संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने आज आवास और शहरी मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण और एनबीसीसी के अधिकारियों के साथ अमृतसर में जलियांवाला बाग स्‍मारक का दौरा किया और 2019 में जलियांवाला बाग नरसंहार के सौ वर्ष पूरे होने संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। एक वक्‍तव्‍य में डॉ. शर्मा ने कहा, ‘जब हम 2019 में जलियांवाला बाग नरसंहार के सौ वर्ष यादगार प्रतीक के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तब जलियांवाला बाग का आवश्‍यक पुनर्निर्माण और उसमें सुधार होना चाहिए। जलियांवाला बाग हमारी युवा पीढ़ी को स्‍वतंत्रता संग्राम में हुए बलिदानों की याद दिलाता रहे।’ सरकार इस ऐतिहासिक स्‍थल के पुनरूद्धार की योजना बना रही है। संस्‍कृति मंत्री ने कहा कि पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए उपयुक्‍त बुनियादी ढांचा बनाया जा रहा है। यादगार अवधि के दौरान अनेक स्‍मरणीय और अन्‍य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। एक स्‍मारक सिक्‍का और डाक टिकट 13 अप्रैल, 2019 (सौ वर्ष पूर्व इसी दिन यह घटना हुई थी) को जारी किया जाएगा। संस्‍कृति मंत्रालय देश भर में सांस्‍कृतिक गतिविधियां जैसे कवि सम्‍मेलन, नाटक, प्रदर्शनी, सेमिनार आयोजित करेगा। 

निम्‍नलिखित के समय पर कार्यान्‍वयन के लिए एक समिति गठित की गई है -  

i. आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना

ii. जलियांवाला बाग स्‍मारक का पुनरूद्धार, आधुनिकीकरण और सौन्‍दर्यीकरण, और

iii. स्‍मारक में वर्चुअल रियलिटी थीम बेस्‍ड शो की व्‍यवस्‍था

पर्यटन मंत्रालय पहले ही स्‍मारक में वर्चुअल रियलिटी थीम बेस्‍ड शो के लिए स्‍वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 8 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित कर चुका है, जिसे समिति की देखरेख में खर्च किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संस्‍कृति मंत्रालय अतिरिक्‍त धनराशि प्रदान करेगा।  

 

Tags: Dr Mahesh Sharma , Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD