Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विद्युत प्रोजेक्ट प्रभावितों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिल शर्मा

ऊर्जा और बहुउददेश्यीय परियोजनाएं मंत्री ने लारजी में सुनीं प्रभावितों की समस्याएं

Listen to this article

5 Dariya News

कुल्लू , 23 Nov 2018

Last updated on: Nov 23, 2018, 00:00 IST

ऊर्जा और बहुउददेश्यीय परियोजनाएं मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि सैंज घाटी में विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शुक्रवार को लारजी में जलविद्युत परियोजनाओं के प्रभावितों की जनसुनवाई के दौरान अनिल शर्मा ने यह आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और यहां 17000 मैगावाट से अधिक विद्युत उत्पादन की संभावना है, लेकिन अभी तक केवल साढे दस हजार मैगावाट का ही दोहन हो पाया है। अनिल शर्मा ने कहा कि हिमाचल की आर्थिकी में जलविद्युत परियोजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन परियोजनाओं से प्रदेश को बहुत आय होती है और इनसे गांव-गांव में खुशहाली आई है। ऊर्जा मंत्री ने लोगों से जलविद्युत परियोजनाओं और उद्योगों में अनावश्यक बाधा न डालने का आग्रह किया तथा कहा कि इनसे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलता है।प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने की चर्चा करते हुए अनिल शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जनजाति बाहुल 250 गांवों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। अगर इन क्षेत्रों के विधायक 40-40 हजार रुपये का योगदान करते हैं तो प्रत्येक गांव में 20-20 सौर लाइटें लगाई जाएंगे। 

इसी प्रकार अगर अन्य विधायक या पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि 80-80 हजार रुपये का सहयोग करेंगे तो अन्य गांवों को भी सौर लाइटें दी जाएंगी।अनिल शर्मा ने बताया राज्य विद्युत उपभोक्ताओं को बिल में राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने अभी तक 500 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की है। बिजली के पुराने खंभों, घरों के लिए सर्विस तार और मीटरों को बदलने के लिए 300 करोड़ रुपये की योजना तैयार की जा रही है।इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया तथा सैंज घाटी की जलविद्युत परियोजनाओं के प्रभावितों की समस्याओं की चर्चा की। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी प्रभावितों की समस्याओं के निवारण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे।इसके बाद अनिल शर्मा ने एनएचपीसी की पार्वती जलविद्युत परियोजना-द्वितीय व तृतीय चरण तथा एचपीपीसीएल की सैंज जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण भी किया तथा इन परियोजनाओं के उच्च अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की।  

 

Tags: Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD