Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

71वें निरंकारी संत समागम स्थल पर निरंकारी प्रदर्शनी का उद्घाटन

Listen to this article

5 Dariya News

समालखा , 23 Nov 2018

71वें  वार्षिक निरंकारी संत समागम स्थल समालखा में निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने माता सविंदर जी के जीवन को समर्पित निंरकारी प्रदर्शनी का उद्घाटन आज अपने कर कमलों द्वारा किया। इस प्रदर्शनी के चार भाग हैं - निरंकारी प्रदर्शनी, बाल प्रदर्शनी, स्वास्थ्य प्रदर्शनी व सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन प्रदर्शनी। इस वर्ष निरंकारी प्रर्दशनी का मुख्य भाव ‘ मां सविंदर- एक रोशन सफर‘ है।प्रर्दशनी में माता सविंदर जी के सहज, दिव्य व समर्पित गुणों को उजागर किया गया है। प्रदर्शनी में उनके जीवन के भिन्न- भिन्न पहलू फोटो,चित्रों तथा कट-आउट द्वारा दिखाए गए हैं।उद्घाटन समारोह में निरंकारी बाल कलाकारों ने अपने भावों को माडलों तथा एनिमेशन द्वारा प्रदर्शित किया। स्वास्थ्य प्रदर्शनी में स्वस्थ जीवन को जीने का ढंग बताया गया है। स्वस्थ जीवन से ही भक्ति संभव है। निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा किए गए समाजिक कार्यों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।इससे पूर्व गुरूवार को आयोजित प्रार्थना दिवस पर सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि भक्त की भक्ति उम्र व स्थान की मोहताज नहीं होती। भक्त हर अवस्था में एक रस रहता है। किसी तरह की विषम परिस्थितियां उसे प्रभावित नहीं करती। समागम के मुख्य भाव ‘मां सविंदर-एक रोशन सफर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भक्त का किरदार रोशन मीनार की तरह होता है और उसका हर कर्म मानवता को समर्पित रहता है। 

 

Tags: Nirankari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD