Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

बंदूक, बंद और नाकेबंदी से आगे निकल चुका है पूर्वोत्तर : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

लुंगलेई (मिजोरम) , 23 Nov 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर मिजोरम में विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र बंदूक, बंद और नाकेबंदी से आगे निकल चुका है। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पूर्वोत्तर क्षेत्र बंदूक, बंद और नाकेबंदी से आगे निकल चुका है। आज सभी कोई इसे ईटानगर से आइजोल और कोहिमा से कामरूप तक महसूस कर रहे हैं।" मोदी ने पूर्वोत्तर के वेशभूषा को अजीबोगरीब कहने पर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, "पूर्वोत्तर में लोग कई जगहों पर मुझे पारंपरिक वेशभूषा देते हैं, जिसे कांग्रेसी नेता अजीबोगरीब बताते हैं। जब वे यहां आते हैं तो वे काफी बातें करते हैं, लेकिन यही उनकी सच्चाई है। जब मैं कांग्रेस के नेताओं को इस परंपरा के बारे में भला-बुरा कहते सुनता हूं, तो मैं यहां वेदना के गहरे भाव को महसूस करता हूं।" उन्होंने कहा, "बीते चार वर्षो में, केंद्र की भाजपा सरकार ने बड़े पैमाने पर भारत की संस्कृति और परंपराओं को दूर-दूर तक पहुंचाने का काम किया है।"

उन्होंने लोगों से कांग्रेस शासन से बाहर निकलने की अपील की और कहा, "मिजोरम में कांग्रेस सरकार की वजह से, लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वास्तव में, कांग्रेस सरकार को मिजोरम की कोई परवाह ही नहीं है। "उन्होंने कहा, "इसकी कार्य संस्कृति की वजह से कई परियोजनाओं में देरी हुई है, जिसकी वजह से राज्य में आधारभूत संरचनाओं की हालत खस्ता है। जबकि पड़ोसी राज्यों की सड़कें बेहतरीन हैं।" कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कार्य संस्कृति विकास नहीं है। इसकी संस्कृति 'लटकाने, अटकाने और भटकाने' की है। उनके लिए राजनीति का माध्यम भ्रष्टाचार है। मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान 28 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। मिजोरम पूर्वोत्तर क्षेत्र का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस का शासन है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD