Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सरकार राज्य में स्वच्छ ऊर्जा की पहुंच में सुधार के लिए प्रतिबद्ध : जय राम ठाकुर

प्रदेश के छः जिलों को शहरी गैस वितरण परियोजना में शामिल किया गया

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 22 Nov 2018

Last updated on: Nov 22, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विज्ञान भवन, दिल्ली में देश के 65 भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित 129 जिलों में नगर गैस वितरण के शिलान्यास के अवसर पर आज यहां इण्डियन ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड (आईओएजी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान हिमाचल प्रदेश के छः जिलों के लिए स्वीकृत नगर गैस वितरण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आधी जनसंख्या को सुविधाजनक, पर्यावरण अनुकूल और सस्ती प्राकृतिक गैस उपलब्ध करवाने के लिए इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार केन्द्र सरकार के साथ समन्वय बनाते हुए प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है।जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के छः जिलों को दो भौगोलिक क्षेत्रों के माध्यम से इस परियोजना के अन्तर्गत शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईओएजी सिरमौर, सोलन और शिमला जिलों में गैस वितरण नेटवर्क विकसित करेगी, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों में यह कार्य भारत गैस रिसोर्सिज लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इस गैस वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के 60 हजार से अधिक घरों को पाईप लाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाएगी। राज्य में 55 से अधिक सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे और रसोई के अतिरिक्त सम्बन्धित औद्योगिक व व्यावसायिक इकाइयों को भी प्राकृतिक गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रणाली से बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और जन स्वास्थ्य में सुधार लाने में भी सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त आने वाले वर्षों में निवेश की सम्भावनाएं और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेगी।उन्होंने कहा कि इण्डियन ऑयल निगम लिमिटेड और आईओएजी की सहायता से चण्डीगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के परमाणु, बरोटीवाला और बद्दी में शहरी गैस वितरण प्रणाली का विकास किया जा रहा है, जिससे राज्य में सीएनजी और पाईप लाइन प्राकृतिक गैस उपलब्ध होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयला एवं अन्य ईधंनों की तुलना में प्राकृतिक गैस उत्कृष्ठ है। सीएनजी के रूप में प्राकृतिक गैस पैट्रोल की तुलना में 60 प्रतिशत और डीजल की तुलना में 40 प्रतिशत सस्ती है। इसी प्रकार पीएनजी के रूप में एलपीजी की बाजार दर की तुलना में 40 प्रतिशत सस्ती है।जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार की उज्ज्वला योजना देश के लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्यों के लिए और भी उपयोगी है, जहां ईधंन के लिए लकड़ी पर अधिक निर्भरता है। प्रदेश सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए हिमाचल गृहिणी सुविधा भी आरम्भ की है ताकि उन लोगों को लाभान्वित किया जा सके, जो उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं। अभी तक 33 हजार से अधिक लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन और गैस चुल्हे मुफ्त वितरित किए जा चुके हैं।आईओएजी के निदेशक विपणन गुरमीत सिंह ने शहरी गैस वितरण परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर, महापौर कुसुम सदरेट, प्रदेश सरकार और आईओएजी के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD