Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

कांग्रेस ने देशद्रोह, किसानद्रोह जैसे काम किए : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

झाबुआ (मध्य प्रदेश) , 20 Nov 2018

Last updated on: Nov 20, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंगलवार को एक चुनावी रैली में अपनी पार्टी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के नाम पर अपनों के कर्ज माफ कर दिए और सवा करोड़ किसानों को प्रमाणपत्र ही नहीं दिए, जिससे उनकी मुसीबत बढ़ गई। कांग्रेस का यह काम देशद्रोह, किसानद्रोह जैसा है। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में झाबुआ पहुंचे मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2008 में किसानों के कर्ज माफ करने का ऐलान किया था, यह ऐलान वर्ष 2009 के चुनाव से पहले था। चुनाव हुए और सत्ता में आने के बाद कांग्रेस भूल गई। उस समय किसानों पर छह लाख करोड़ का कर्ज था, मगर 60 हजार करोड़ रुपये का भी कर्ज माफ नहीं किया और जो कर्ज माफ किया भी गया, तो वह उनके यार-दोस्तों का था, यह बात सीएजी ने पकड़ी। 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आ गई और उनके रागदरबारियों ने बोलना बंद कर दिया, कांग्रेस के काल में टूजी, कोयला, स्पेक्ट्रम जैसे कई बड़े-बड़े घोटाले हुए थे। इस कारण किसान कर्जमाफी में हुआ घोटाला खुल नहीं पाया था। अब वह घोटाला भी सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जो कर्ज माफ किया था, उसमें 30 से 40 लाख ऐसे लोग थे, जिनकी कर्जमाफी का कारण ही नहीं बनता था। इनमें उनके दोस्त-यार भी थे। यह सीएजी ने पकड़ा तो सवा करोड़ किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र ही नहीं दिया, इसका परिणाम यह हुआ कि इन किसानों को जिंदगी भर कर्ज मिलने से मनाही हो गई। उसकी तो जिंदगी तबाह हो गई। मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के झूठे वादे, झूठे तरीके देशद्रोह जैसा काम, किसानद्रोह और भविष्यद्रोह जैसा था, जो माफ नहीं किया जा सकता। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD