Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी पर कांग्रेस ने भाजपा को महिला विरोधी बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2018

Last updated on: Nov 18, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व पर 'महिला विरोधी' होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके दावे को लेकर माफी की मांग की। खट्टर ने कथित रूप से दावा किया था कि अधिकतर दुष्कर्म मामले 'फर्जी' हैं और ये एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानने वालों के बीच होते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां कहा, "स्त्री-द्वेष भाजपा नेतृत्व के लिए एक प्रचलित शब्द बन गया है। भारतीय महिलाओं का अपमान करना भाजपा नेताओं की विशिष्ट शैली बन गई है। भाजपा नेतृत्व विशेषकर खट्टर की तालिबानी सोच प्रक्रिया उजागर हो गई है।" सुरजेवाला ने हरियाणा के अपराध का केंद्र बनने और महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं विशेषकर दुष्कर्म व उत्पीड़न के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। सुरजेवाला ने खट्टर से उनकी अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा नेताओं द्वारा अक्सर की जाने वाली अश्लील टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ने की मांग की। पंचकुला जिले के कालका कस्बे में एक रैली को संबोधित करते हुए खट्टर ने शुक्रवार को कथित रूप से कहा था कि दुष्कर्म और छेड़छाड़ की जो घटनाएं हैं, 80-90 प्रतिशत जानकारों के बीच में ही होती हैं। उन्होंने कहा, "काफी समय तक दोनों इकट्ठे घूमते हैं और एक दिन जब दोनों के बीच अनबन हो जाती है तो उस दिन उठ कर एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मेरे साथ दुष्कर्म किया है।"

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD