Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी

 

पर्रिकर राफेल सौदे के बारे में बहुत कुछ जानते हैं : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 17 Nov 2018

Last updated on: Nov 17, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को कहा कि पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर विवादास्पद राफेल लड़ाकू विमान सौदे के बारे में 'काफी कुछ जानते हैं।' राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने इसके पहले कहा था कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व बीमार पर्रिकर को मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटा पा रहा है, क्योंकि वह राफेल सौदे की 'गंदी गोपनीयता(डर्टी सेकेट्र)' को जानते हैं। सुरजेवाला से जब इस बयान की पुष्टि करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि जब इस सौदे पर काम किया जा रहा था, तो रक्षामंत्री के तौर पर पर्रिकर 'इसके बारे में बहुत कुछ जानते हैं।'उन्होंने कहा, "अब पूरी तरह से तथ्य उजागर है, प्रश्न पर्रिकर और नरेंद्र मोदी से पूछा जाना चाहिए।"कांग्रेस खराब स्वास्थ्य के आधार पर पर्रिकर से मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा मांग रही है। चोडनकर ने लगातार दावा किया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्रिकर से इस्तीफा नहीं दिलवा पा रहे हैं, क्योंकि पूर्व रक्षामंत्री राफेल सौदे से जुड़ी कई गोपनीय जानकारी को जानते हैं।

सुरजेवाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पर्रिकर और रक्षा अधिग्रहण परिषद ने लड़ाकू विमान की पहले से तय की गई 5.2 अरब यूरो की कीमत को बढ़ाकर 8.2 अरब यूरो करने के निर्णय से इंकार कर दिया था, लेकिन मोदी ने अपने दम पर इस सौदे को किया। परिषद में रक्षामंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होते हैं।उन्होंने कहा, "फाइल को पर्रिकर के पास भेजा गया। उन्होंने इसकी ऊंची कीमत 8.2 अरब यूरो को स्वीकृत करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह इस मामले को रक्षा अधिग्रहण परिषद में ले गए, परिषद ने भी तीन अरब यूरो की बढ़ोत्तरी को स्वीकृत करने से इंकार कर दिया।"सुरजेवाला ने कहा, "अंत में, यह फाइल इसी रूप में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली सीसीएस(सुरक्षा पर मंत्रीमंडलीय समिति) के पास भेजी गई। इसके बाद उन्होंने(प्रधानमंत्री) यह आश्वस्त किया कि सौदे की पहले से तय की गई कीमत को तीन अरब यूरो या 23,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाए। उन्होंने अपने रक्षामंत्री की ही सलाह के विरुद्ध ऐसा क्यों किया?"पर्रिकर वर्ष 2014-17 तक देश के रक्षामंत्री थे।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD