Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

विद्यार्थी सफलता के लिये करें कड़ी मेहन : आचार्य देवव्रत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 18 Nov 2018

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा है, जिसे निखारने की जरूरत होती है। अभिभावक व शिक्षक इस कार्य को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। राज्यपाल आज हिसार के लाजपत नगर में विज्ञान धारा शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।राज्यपाल ने कहा कि जिन बच्चों में जज़्बा, जुनून व कर्तव्य निष्ठा प्रगाढ़ होती है और जो ऊंचे सपने देखते हैं, वही सफलता प्राप्त करते हैं। दृढ़़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और गुरुजनों के सानिध्य में रहकर शिक्षा ग्रहण करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन के मार्गदर्शन में चलकर कभी भटकाव नही आता और हमें आयु, विद्या, यश और बल मिलता है।उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में तनावमुक्त होकर परिश्रम करने की जरूरत है और प्रतिभावान छात्र इन गुणों के साथ अपना रास्ता स्वयं बना लेते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी बुराइयों से बचकर कड़े परिश्रम का आह्वान किया।इससे पूर्व, राज्यपाल ने सुखराम पब्लिक स्कूल, हिसार के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्या से बढ़कर कोई दान नही है, क्योंकि विद्या ही व्यक्ति को इंसान बनाती है।आचार्य देवव्रत ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे अधिक प्रतिभावान होते हैं। उन्होंने बच्चों से अपने में हीन भावना न लाकर कड़ा परिश्रम करने को कहा। उन्होंने कहा कि इतिहास ऐसे लोगों ने ही बदला है, जिन्होंने मेहनत का पसीना बहाया है। उन्होंने कन्या शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर आगे बढ़ रही है। इसलिये हमें लड़का और लड़की में भेद नहीं करना चाहिए।इस अवसर पर राज्यपाल ने स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।स्कूल के प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा गत एक वर्ष के दौरान स्कूल गतिविधियों की जानकारी दी।स्कूल के संस्थापक राम स्वरूप आर्य ने राज्यपाल का स्वागत किया।महऋषि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति श्री बी. के. पुनिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD