Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सूर्य मंदिर के संरक्षण में लापरवाही की जांच हो : नवीन पटनायक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 11 Nov 2018

Last updated on: Nov 11, 2018, 00:00 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोणार्क के सूर्य मंदिर में कलात्मक पाषाण नक्काशी को हटाकर सपाट पत्थर लगाने के संबंध में केंद्र सरकार से जांच करवाने का आग्रह किया है। नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को इस भव्य विश्व धरोहर के संरक्षण के लिए तुरंत समुचित कदम उठाने की सलाह दी जाए। ओडिशा के एक दैनिक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि कोणार्क के सूर्य मंदिर में नक्काशी किए गए असली पत्थर को हटाकर सपाट पत्थर लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री का यह पत्र रविवार को मीडिया को उपलब्ध कराया गया। पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा, "अखबार में उल्लेख किया गया है कि कोणार्क के सूर्य मंदिर में मौजूद नक्काशी किए गए 40 फीसदी पत्थरों को एएसआई द्वारा हटाकर सपाट पत्थर लगाए गए हैं।" उन्होंने कहा, "यह रिपोर्ट हम सबके लिए चिंता का विषय है। मैं समझता हूं कि मंदिर पर एएसआई को अधिक ध्यान देने की जरूरत है। एएसआई को कोणार्क सूर्य मंदिर के उचित संरक्षण और इसकी कला व सौंदर्य के महत्व पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्पना और प्रस्तुति दोनों में रचनात्मक प्रतिभा की उत्कृष्ट कलाकृति इस मंदिर में सूर्य के रथ को दर्शाया गया है और यह यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहरों में शामिल है। 

 

Tags: Naveen Patnaik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD