Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कुश्ती : नंबर-1 रैकिंग हासिल करने वाले पहले भारतीय बने बजरंग पुनिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Nov 2018

Last updated on: Nov 10, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार पहलवान बजरंग पुनिया 65 किग्रा की विश्व रैकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से शनिवार को जारी ताजा विश्व रैकिंग में बजरंग ने 65 किग्रा में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके नाम अब 96 अंक हो गए हैं। बजरंग का रैंकिंग राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में किए गए प्रदर्शन के आधार तय किया गया है। उन्होंने दोनों में स्वर्ण अपने नाम किया था। उन्होंने पिछले महीने ही हंगरी के बुडापेस्ट में हुई विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था। विश्व चैम्पियनशिप में सीडींग प्रणाली लागू की गई थी और बजरंग को तीसरी सीड मिली थी। बजरंग ने अपने किग्रा में नंबर-1 बनने पर खुशी जताते हुए कहा, "नंबर-1 बनने से मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह कुश्ती में भारत के दबदबे को दर्शाता है। लेकिन मैं इसका असली जश्न तब मनाऊंगा जब मैं ओलम्पिक चैम्पियन बनूंगा। इसके लिए आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने हमेशा मुझे अपना समर्थन दिया है।" भारतीय पहलवान को विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान के ताकुतो ओतोगुरो से हार का सामना करना पड़ा था। आतोगुरो ताजा रैकिंग में 62 अंक लेकर तीसरे और रूस के अहमद चाकीव 66 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

 

Tags: Bajrang Punia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD