Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

 

अटल की जीवनगाथा 'हार नहीं मानूंगा' खूब बिकी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Nov 2018

चर्चित टीवी पत्रकार विजय त्रिवेदी की किताब 'हार नहीं मानूंगा : एक अटल जीवन गाथा' जो दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जिंदादिल किस्सों से भरी है, इस बार के हिंदी बेस्टसेलर की कथेतर (नॉन फिक्शन) सूची में शीर्ष पर है। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा 'मेरी जीवन यात्रा' ने अनुवाद श्रेणी में शीर्ष स्थान जगह पाई है। इसी तरह युवा लेखक सत्य व्यास की पुस्तक 'बनारस टॉकीज' ने कथा (फिक्शन) सूची में शीर्ष स्थान पाया है, वहीं इसी श्रेणी में गीतकार गुलजार की पुस्तक 'दो लोग' दूसरे स्थान पर रही। कविता विधा में इस वर्ष की पहली तिमाही से ही हिंदी बेस्टसेलर में शामिल रही है, मगर इसमें बॉलीवुड का बोलबाला रहा। गुलजार, जावेद अख्तर, पीयूष मिश्रा, राहत इंदौरी और विशाल भारद्वाज सरीखे सितारों की पुस्तकेंइस श्रेणी में छाई रहीं।

इस बार के हिंदी बेस्टसेलर में इसके अलावा विजय त्रिवेदी की ही पुस्तक 'यदा यदा हि योगी : सत्ता के सिंहासन पर संन्यासी का एक साल' नॉन फिक्शन में छठे स्थान पर है। यह किताब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर केंद्रित है। अनुवाद श्रेणी में किंशुक नाग की किताब 'नरेंद्र मोदी : एक राजनीतिक कथा' पांचवें स्थान पर है। हिंदी बेस्टसेलर की दूसरे वर्ष की दूसरी तिमाही की घोषणा दैनिक जागरण के मासिक कार्यक्रम सान्निध्य में रवींद्र भवन स्थित साहित्य अकादेमी सभागार में हुआ। दैनिक जागरण नील्सन बुकस्कैन बेस्टसेलर सूची में कथा, कथेतर, अनुवाद और कविता की चार श्रेणियों में 10-10 किताबों की सूची जारी की गई। यह हिंदी बेस्टसेलर सूची जुलाई-सितंबर 2018 तक की है। सूची का अनावरण राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के अध्यक्ष प्रो. बल्देव भाई शर्मा, इंदिरा गांधी रास्ट्रीय कला केंद्र के सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक डॉ. नंदकिशोर पांडे और दैनिक जागरण के मुख्य महाप्रबंधक विनोद श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

 

Tags: Book

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD