Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आयुर्वेद में उद्यमिता और व्यापार विकास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Nov 2018

Last updated on: Nov 04, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय आयुष राज्‍य मंत्री श्रीपद येस्‍सो नाइक और संस्कृति और पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आज आयुर्वेद में उद्यमिता और व्यापार विकास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस संगोष्ठी का आयोजन नीति आयोग के सहयोग से आयुष मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में किया जा रहा है। संगोष्ठी का उद्देश्य इस क्षेत्र से जुड़े  उद्यमी और हितधारकों को आर्युवेद में व्यवसाय के अवसरों के प्रति प्रोत्साहन देना है। इस अवसर पर एक विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए नाइक ने कहा कि केवल संस्थान का गठन और उन्हें वित्त पोषित करना ही आयुर्वेद उद्योग को विकसित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलें की हैं और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे 'स्टार्ट अप इंडिया', 'मेक इन इंडिया', 'इन्वेस्ट इन इंडिया और 'डिजिटल इंडिया' के साथ जोड़ने के अहम प्रयास किये है। आयुष मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद के प्राचीन शास्त्रों में कम से कम 1.25 लाख नुस्खे हैं जिन्हें परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी में एकत्र किए गया है। इनमें से प्रत्येक नुस्खे का उपयोग 20 से 30 तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से हमारे पास 20 लाख दवाएं हैं जो उद्यमियों के लिए अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। 

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और हमें इसे भारत में ही नही अपितु दुनिया भर में प्रचारित करना है। आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि मंत्रालय ने वर्ष 2022 तक आयुर्वेद की बाजार हिस्सेदारी को तीन गुना बढ़ाने की चुनौती ली है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय देश भर के सभी राज्यों के विभिन्न शहरों को इसमें शामिल करते हुए अगले एक वर्ष में 50 उद्यमिता विकास कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एमएसएमई मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य कर रहा हैं, ताकि आयुर्वेद बिरादरी,  विशेष रूप से युवा लोगों को इसके प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फिक्की, सीआईआई, पीएचडी चैम्बर्स और एसोचैस जैसे उद्योग संगठनों के साथ घनिष्ठ सहयोग बनाये हुए हैं। आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तीसरे आयुर्वेद दिवस के मुख्य समारोह में लगभग 800 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। इस संगोष्ठी से व्यापार अवसरों के प्रति हितधारकों में जागरूकता विकसित होने की उम्मीद है। संगोष्ठी के दौरान युवा उद्यमियों को इस क्षेत्र में व्यावसायिक विकास में आधुनिक प्रौद्योगिकियों और आधुनिक नवाचारों का उपयोग करने और इसे वैश्विक स्तर पर लाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। संगोष्ठी में होने वाले विचार-विमर्शों से युवा उद्यमियों को आयुर्वेद क्षेत्र में व्यावसायिक विकास की विभिन्न संभावनाओं, प्रौद्योगिकी का उपयोग और आयुर्वेद के क्षेत्र में अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने से जुड़ी सरकार की विभिन्न सुविधाओं के प्रति बेहतर जानकारी प्राप्त होने की भी उम्मीद है।

 

Tags: Shripad Yesso Naik , Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD