Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'मामा' शिवराज और मोदी किसान विरोधी : गुलाम नबी आजाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 04 Nov 2018

Last updated on: Nov 04, 2018, 00:00 IST

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'किसान विरोधी' करार देते हुए यहां रविवार को कहा कि किसानों के मुंह से सिर्फ यही निकल रहा है कि 'मामा और मोदी किसान विरोधी हैं।' आजाद ने भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि आज देश और मध्यप्रदेश के कोने-कोने से किसानों का एक ही स्वर सुनाई देता है- किसान विरोधी मामा और मोदी। किसानों के सब्र की इंतेहा हो गई। न फसलों के दाम मिल रहे हैं न जमीनों के अधिग्रहण का उचित मुआवजा। उन्होंने कहा कि खेती पर कर्ज की मार, आसमान छूती खाद की कीमतें, किसानों की बिजली, खेतों का पानी, डीजल की कीमतें, सब में बेतहाशा उछाल यानी खेती का लागत मूल्य आसमान छू रहा है और फसलों के दाम जमीन पर आ गए हैं। आजाद ने आरोप लगाया कि शिवराज सिह चौहान ने सत्ता में आते ही स्वयं को प्रदेश के बेटे-बेटियों का 'मामा' बताकर खुद की प्रसिद्धि के लिए करोड़ों रुपये के विज्ञापन देकर अपनी छवि मामा की बनाई। 

जैसे-जैसे मामा के रूप में शिवराज प्रसिद्ध होते गए, वैसे-वैसे मध्यप्रदेश के बेटियों और बच्चों के बुरे दिन शुरू हो गए। बहन-बेटियों को अपराध की आग में झोंक दिया और बच्चों को कुपोषण और अशिक्षा की आग में। आजाद ने आगे कहा कि शिवराजसिह चौहान ने खुद को किसान-पुत्र प्रचारित करने मध्यप्रदेश के कर दाताओं के सैकड़ों करोड़ रुपये अपनी प्रसिद्धि में झोंक दिए, मगर किसान भाई जब अपनी फसलों के दाम मांगने तथाकथित किसान-पुत्र के पास आए तो शिवराज ने रायसेन से लेकर मंदसौर तक अन्नदाता के सीने में गोलियां उतार दीं। गुलाम नबी ने कहा, "मोदी ने सत्ता में आने के पहले देश के किसान भाइयों को प्रलोभित करने के लिए झूठा जुमला दिया कि हम किसानों को लागत का 50 प्रतिशत से ऊपर समर्थन मूल्य देंगे। मगर सत्ता में आते ही इस मांग को नकारकर सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र दे दिया कि ऐसा समर्थन मूल्य नहीं दिया जा सकता।"

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD