Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी

 

सीबीआई निदेशक को हटाने के लिए मोदी ने रची कुटिल साजिश : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Oct 2018

Last updated on: Oct 27, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के. वी. चौधरी और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) पर केंद्रीय जांच आयोग (सीबीआई) निदेशक आलोक वर्मा को किनारा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि राफेल सौदे की जांच के डर से वर्मा को कार्यभार से मुक्त किया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा, "मोदी सरकार और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के बीच मध्यरात्रि में रची गई कुटिल साजिश और कपट चाल की पोल अब खुल गई है।"उन्होंने कहा कि डीओपीटी और सीवीसी के माध्यम से मध्यरात्रि में सीबीआई निदेशक को उनके पद से हटाया गया। वर्मा को हटाने के संबंध में सुरजेवाला ने कहा, "चौधरी 23 अक्टूबर को डेनमार्क जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने बैठक करने और वर्मा के खिलाफ आदेश जारी करने के लिए अपना दौरा रोक दिया।"कांग्रेस नेता ने कहा कि मंगलवार को रात 11 बजे सीबीआई संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को सीवीसी के आदेश आने की संभावनाओं के मद्देनजर एजेंसी के मुख्यालय पहुंचने की सूचना दी गई। कांग्रेस नेता का दावा है कि रात 11.30 बजे दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अपने मातहतों को एक ऑपरेशन के लिए अलर्ट किया। उनको खान मार्केट इलाके में पहुंचने को कहा गया, जहां से सीबीआई मुख्यालय कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि आधीरात को आयुक्त ने अपनी टीम को बताया कि दिल्ली पुलिस सीबीआई मुख्यालय को अपने कब्जे में लेगी। सुरजेवाला ने कहा, "लेकिन दिल्ली पुलिस जब एजेंसी के मुख्यालय पहुंची तो वहां सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवान तैनात थे। उनको प्रवेश करने से रोक दिया गया। 

बाद में सीआईएसएफ को दिल्ली पुलिस को प्रवेश करने की अनुमति देने का आदेश मिला। उसके बाद उसने सीबीआई मुख्यालय को कब्जे में ले लिया।"उन्होंने कहा कि जब दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय को कब्जे में लिया तब चौधरी अपना आदेश लिख रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा, "उसके बाद सीवीसी का आदेश डीओपीटी सचिव सी. चंद्रमौलि के दफ्तर भेजा गया, जहां वह देर रात तक उस आदेश का इंतजार कर रहे थे।"सुरजेवाला ने कहा, "चंद्रमौलि उसके बाद आदेश लेकर रात एक बजे नियुक्ति मामले की मंत्रिमंडलीय समिति के पास लेकर गए, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं। इसके बाद उन्होंने वर्मा को निदेशक पद से हटाकर राव को एजेंसी का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया।"सुरजेवाला का दावा है कि रात करीब 2.30 बजे सीवीसी और डीपोपीटी के अतिरिक्त सचिव लोक रंजन सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि उसके बाद वे राव के साथ राफेल घोटाले की फाइल लेकर बाहर आए, जोकि वर्मा के दफ्तर में थी। कांग्रेस नेता ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 की धारा 4ए और 4बी के तहत सीबीआई निदेशक की नियुक्ति या तबादला या निष्कासन चयन समिति ही कर सकती है। उन्होंने बताया कि चयन समिति में प्रधानमंत्री, भारत के प्रधान न्यायाधीश और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं।उन्होंने कहा, "यह (वर्मा के खिलाफ कार्रवाई) इसलिए किया गया क्योंकि 24 अक्टूबर को वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी द्वारा दी गई राफेल सौदे की शिकायत की जांच करने जा रहे थे।"उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वर्मा को हटाने के बाद एजेंसी के 12 अधिकारियों का तबादला किया गया।उन्होंने कहा, "सिर्फ प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब दे सकते हैं। लोग इस साजिश के लिए जवाब मांग रहे हैं।"

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD