Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कांग्रेस ने सीवीसी जांच पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को सराहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Oct 2018

Last updated on: Oct 26, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विवाद में दखल देने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली 'असफल सरकार पर टिप्पणी है।' कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "आज मोदीजी को फिर याद दिलाया गया कि 'कानून के शासन' के सामने 'मोदी शासन' बुरी तरह विफल हुआ।" कांग्रेस ने कहा, "दखल देने, घुसपैठ करने या संस्थानों को कब्जाने के खुल्लमखुल्ला प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भारत के लोग आपको (मोदी) 2019 में याद दिलाएंगे कि खराब सरकार अपने समापन तिथि के साथ आती है!" शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच की निगरानी के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.के.पटनायक की नियुक्ति कर दी। साथ ही अदालत ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को जांच पूरा करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया।

सुरजेवाला ने कहा कि यह आदेश सरकार के अदालत में विरोध के बावजूद आया है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस.के.कौल व न्यायमूर्ति के.एम.जोसेफ ने जांच की निगरानी को 'अपवाद' बताया है और अंतरिम निदेशक एम.नागेश्वर राव को दैनिक प्रशासन के अलावा सभी शक्तियों से अलग रखा है। कांग्रेस ने शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "इतिहास नहीं भूलेगा कि आपने कैसे दो प्रमुख संस्थानों सीबीआई व सीवीसी की प्रतिष्ठा को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। इस विश्वास की कमी का एकमात्र कारण आप हैं!" कांग्रेस ने कहा कि इसके साथ फिर से मोदी सरकार की सीबीआई को प्यादों के जरिए कब्जाने का कुटिल प्रयास चित्त हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को इसे 'तानाशाह के मुंह पर तमाचा समझना चाहिए, जो सीबीआई की स्वतंत्रता में अंतिम कील गाड़ना चाहता था।'

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD