Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्‍यमंत्री बादल करेंगे तकनीकी एजुकेशन एंड स्किल डिवैल्पमेंट स्मिट का उदघाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मोहाली , 07 Feb 2014

Last updated on: Feb 07, 2014, 00:00 IST

पंजाब सरकार,पीटीयू तथा पुटिया द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को आयोजित किए जा रहे तकनीकी एजुकेशन एंड स्किल डिवैल्पमेंट स्मिट की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुटिया के संयोजक एवं आर्यन्स ग्रुप ऑफ कालेजिस के चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि स्मिट में सुबह का सत्र सैक्टर-78 स्थित स्पोटर्स कंप्लैक्स में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा सत्र सैक्टर-81 स्थित इंडियन बिजनेस स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उदघाटन पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा किया जाएगा जबकि राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में पंजाब के विभिन्न कालेजों विश्वविद्यालयों संबंधित शिक्षाविदें के अलावा करीब 50 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के उपकुलपति रजनीश अरोड़ा ने पुटिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुटिया के अध्यक्ष डॉ. जे. एस. धालीवाल, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सतनाम सिंह संधू, दोआबा ग्रुप के चेयरमैन मनजीत सिंह, श्री सांई ग्रुप के नरेश नागपाल, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कालेजिस के चेयरमैन एवं पुटिया के संयोजक डॉ. अंशु कटारिया व तेजिंदर पाल सिंह संधू के अलावा पंजाब के विभिन्न शहरों से आए हुए करीब 200 कालेजों के चेयरमैनों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस समेलन में राज्य के करीब 400 कालेजों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। पंजाब के इतिहास में यह पहला मौका है जब पंजाब सरकार, पीटीयू, निजी विश्वविद्यालयों तथा निजी क्षेत्र के कालेजों द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक मंच पर आकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

Tags: putia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD