Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : बजरंग पूनिया स्वर्ण से चूके

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बुडापेस्ट (हंगरी) , 23 Oct 2018

Last updated on: Oct 23, 2018, 00:00 IST

हाल ही में एशिया कप में सोने का तमगा जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण हासिल करने से चूक गए। उन्हें फाइनल में हार के साथ ही रजत पदक से संतोष करना पड़ा, लेकिन हार के बाद भी बजरंग ने इतिहास रच दिया है। वह इस टूर्नामेंट में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। बजरंग को पुरुषों की फ्री स्टाइल स्पर्धा के 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जापान के ताकुतो ओटुगोरो से 9-16 से हार का सामना करना पड़ा। बजरंग अगर जापानी खिलाड़ी को मात देकर स्वर्ण जीतने में सफल होते तो वह इस चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान होते। उनसे पहले सुशील कुमार ने मॉस्को में 2010 में इस चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। बजंरग का यह इस चैम्पियनशिप में दूसरा पदक है। इससे पहले वह 2013 में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। फाइनल मैच काफी रोमांचक था। जापानी खिलाड़ी ने बजंरग को बाहर भेज एक अंक लिया और फिर बजरंग को पटकर कर चार अंक और जुटाए। बजरंग ने टेकडाउन से दो अंक लेकर अपना खाता खोला और फिर स्कोर 6-7 कर लिया। 

दूसरे पीरियड में बजरंग ने वापसी की कोशिश की लेकिन जापानी खिलाड़ी ने तीन अंक लेकर अपनी बढ़त को 9-6 कर लिया। इस बढ़त को जापानी खिलाड़ी ने बजरंग के बेहद आक्रामक होने के बाद भी बचाए रखा। इससे पहले, प्रवीण राणा को 70 किलोग्राम भारवर्ग और मौसम खत्री को 97 किलोग्राम भारवर्ग में हार का सामना करना पड़ा। राणा को प्री-क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के इख्तिवोर नावरुजोव ने 10-0 से मात दी। इससे पहले राणा ने पहले राउंड में जारविसाडम बेलसाम तारकोंग को 10-0 से हराया था। खत्री को वेनेजुएला के जोस डेनियल डिएस रोबेर्टी ने क्वालीफिकेशन राउंड में ही 12-2 से हराया। महिलाओं की फ्री स्टाइल स्पर्धा में सीमा को 55 किलोग्राम वर्ग में दूसरे राउंड में मंगोलिया की दावाचिमेग इरखेमबायर ने 10-0 से हराया। सरिता ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में पहले राउंड में कोरिया की बोबए किम को 8-1 से हराया और फिर अगले राउंड में यूक्रेन की सोफिया बोडनार को 4-0 से मात दी, लेकिन क्वार्टर फाइनल में वह मंगोलिया की शूवडोर बाटारजे से 10-0 से हार गईं।

 

Tags: Bajrang Punia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD