Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व चैम्पियशिप में स्वर्ण से एक कदम दूर हैं बजरंग पूनिया

बजरंग पूनिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बुडापेस्ट (हंगरी) , 22 Oct 2018

Last updated on: Oct 22, 2018, 00:00 IST

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहलवान बजरंग पूनिया यहां जारी विश्व चैम्पिनयशिप में स्वर्ण पदक जीतने से एक कदम दूर हैं। बजरंग ने पुरुषों की फ्री-स्टाइल स्पर्धा के 65 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में क्यूबा के एलेंजांड्रो वाल्देस तोबिएर को 4-2 से मात दी। बजरंग को हालांकि रविवार रात हुए मकुाबले को जीतने में थोड़ी परेशानी हुई। एक समय वह 4-1 से आगे चल रहे थे लेकिन क्यूबा के खिलाड़ी ने आखिरी में स्कोर 4-3 तक भारतीय खिलाड़ी को परेशानी में डाल दिया। बजरंग ने हालांकि किसी तरह अपनी बढ़त को बरकरार रखा और फाइनल में प्रवेश किया। भारत को इस विश्व चैम्पियशिप में अभी तक सिर्फ एक स्वर्ण पदक सुशील कुमार ने दिलाया है। दो बार के इस ओलम्पिक पदक विजेता ने 2010 में मास्को में हुई चैम्पियनशिप में सोने पर कब्जा जमाया था। फाइनल में बजरंग का सामना जापान के ताकुटो ओटुगुरो से होगा। जापानी खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में जापानी खिलाड़ी ने रूस के पहलवान अखमेद चाकाऐव को 15-10 से मात दी। पूनिया ने कहा, "दो मैच खेलने के बाद मैं राहत महसूस कर रहा हूं। मैं जानता था कि वह अच्छा खिलाड़ी है। दूसरे राउंड में वह काफी जल्दबाजी में था। उन्होंने तब आक्रमण किया जब उम्मीद नहीं थी, जिससे उन्हें आखिरी में दो अंक मिले।"

उन्होंने कहा, "जब आपका विपक्षी पिछड़ा होता है तब वह आमतौर पर आखिरी पलों में आक्रमण करता है। मैं अपनी बढ़त को बनाए रखने के लिए रक्षात्मक था, लेकिन मुझे फाइनल में सावधान रहने की जरूरत है। मैं बीते कुछ मुकाबलों में आखिरी पलों में कुछ अहम अंक गंवाए हैं। मैंे इसे दोहराना नहीं चाहता।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें जापान के खिलाड़ी का मैच देखने का मौका मिला तो उन्होंने कहा, "मेरे मैच के बाद मैं मैंने उसका थोड़ा सा मैच देखा था। वह रूस के खिलाड़ी पर हावी था। मैं उसका वीडियो देखूंगा और उसके हिसाब से रणनीति बनाऊंगा।"सेमीफाइनल का पहला दौर ज्यादा परेशान करने वाला नहीं था। भारतीय खिलाड़ी अपने डिफेंस और अटैक में शानदार थे और इसी कारण उन्होंने क्यूबा के खिलाड़ी के पैरों पर आक्रमण किया। पहले टेकडाउन से उन्होंने खाता खोला लेकिन एक अंक भी वो थोड़ी देर बाद अपने विपक्षी को दे बैठे। दूसरे पीरियड के में क्यूबा के खिलाड़ी ने दमदार डिफेंस दिखाया और भारतीय खिलाड़ी को अंक लेने से रोके रखा। लेकिन वह अंत में टेकडाउन से दो अंक लेने में कामयाब रहे। आखिरी में भारतीय खिलाड़ी ने अपने मजबूत डिफेंस का उपयोग करते हुए अपनी बढ़त को कायम रखा। 

 

Tags: Bajrang Punia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD