Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

चामुण्डा मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य पर व्यय किए जाएंगे 9 करोड़- किशन कपूर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Oct 2018

Last updated on: Oct 18, 2018, 00:00 IST

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि चामुण्डा माता मन्दिर परिसर के कायाकल्प पर 9 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूरा होने से यहां आने वाले पर्यटकों को तो सुविधा होगी ही, साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे। किशन कपूर आज मां चामुण्डा मंदिर में रामनवमीं के अवसर पर आयोजित विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेने के उपरांत बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने नवमें नवरात्रे पर मन्दिर में आयोजित यज्ञ में भाग लिया।कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों को राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करने हेतू एक नई योजना ‘‘देवभूमि दर्शन’’ शुरू की गई है। देवभूमि दर्शन योजना के तहत प्रदेश के 70 वर्ष की आयु वाले बुजर्गों को 50 फीसदी छूट सरकार देगी जबकि 80 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश सरकार फ्री में देवभूमि के तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाएगी। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्रियों के साथ एक परिजन यात्रा कर सकता है, उसे 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 8 दिन की होगी।इस दौरान कपूर ने चामुण्डा मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।इससे पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री ने दाड़नू में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।इस अवसर पर नगरोटा बगवां के विधायक अरूण मेहरा, उपायुक्त संदीप कुमार, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, डीएसपी कुशल कुमार, मंदिर अधिकारी सुमन धीमान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय शर्मा, एसडीओ विनय मेहरा, ओएसडी सुनील शर्मा, पद्दर के उपप्रधान राकेश चौधरी उपस्थित थे।

 

Tags: Kishan Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD