Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

मारुति सुजुकी व एल पी यू की मेजबानी में आयोजित 'एफफी-साईकिल 2018 प्रतियोगिता का एल पी यू कैंपस में समापन

देश भर से भाग लेने वाली 70 टीमों में से पंजाब के संगरुर की एस एल आई ई टी की टीम 'ग्रीन रेंजर्स ने ओवर ऑल विनर ट्राफी जीती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 13 Oct 2018

Last updated on: Oct 13, 2018, 00:00 IST

वातावरण के प्रति चेतना जगाते हुए वैश्विक समाज को मैत्रीपूर्ण वाहन समाधान प्रदान करते हुए मारुति सुजुकी व एल पी यू की मेजबानी में आयोजित पांच दिवसीय 'एफफी-साईकिल 2018 प्रतियोगिता का आज एल पी यू कैंपस में समापन हुआ। देश भर से भाग लेने वाली 70 टीमों, जिसमें आई आई टीम व एन आई टीम की टीमें भी शामिल थीं, में से पंजाब के संगरुर की संत लोंगोवाल इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनीयरिंग एण्ड टैकनोलोजी (एस एल आई ई टी) की टीम 'ग्रीन रेंजर्स ने ओवर ऑल विनर ट्राफी जीती तथा 1 लाख रूपए का नकद पुरस्कार भी प्राप्त किया। एल पी यू के विद्यार्थियों की टीम ने सी ए ई अवार्ड जीता। प्रतियोगिता में सभी लड़कियों पर आधारित इस बार दो टीमों ने लड़कों के समकक्ष भाग लिया। प्रतियोगिता में अमरावती महाराष्ट्र के प्रोफेसर राम मेघे इंस्टीटयूट ऑफ टैकनोलोजी एण्ड रिसर्च की सुश्रटी ने बेस्ट वुमेन पार्टीस्पेंट का अवार्ड जीता। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विभिन्न संस्थानों के विजेताओं को कुल 6 लाख रुपए के नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 300 से अधिक एल पी यू के वॉलंटियर विद्यार्थियों तथा टॉप आटोमोटिव इंडस्ट्री से 75 जजों तथा 140 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। सभी विजेताओं को बधाई देते हुए एल पी यू के चांसलर श्री अशोक मितल ने कहा-'ऐसी प्रतियोगिता से किताबी ज्ञान की बजाए प्रैकटीकल ज्ञान अधिक मात्रा में प्राप्त होता है। मैं समझता हूं कि इससे इंजीनीयरिंग के सभी विद्यार्थियों को नवीनता के प्रति काम करने का विशेष अनुभव प्राप्त हुआ है। सभी विद्यार्थियों द्वारा दिखाई गई टीम भावना की भी मैं प्रशंसा करता हूं जिसके कारण यह इवेंट परिणाम उन्मुख सिद्ध हुआ। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता पूर्ण इवेंट को मारुति सुजुकी इंडिया, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, आई सी ए टी तथा सोसाईटी फॉर आटोमोटिव इंजीनीयरिंग-नॉर्दर्न इंडिया सेकशन का भरपूर समर्थन था। इस अवसर पर इन कंपनियों की ओर से टॉप पोजिशन पर आसीन श्री आई वी राव, श्री दिनेश त्यागी, डॉ. रेजी मथई, श्री दीपक पांडा, श्री यू डी भंगाले तथा एल पी यू से चांसलर श्री अशोक मितल, प्रो. चांसलर श्रीमती रश्मि मितल, डी जी इंजी एच आर सिंगला तथा एगजीकयूटिव डीन डॉ. लवी राज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।  

 

Tags: Lovely Professional University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD