Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग ने ‘विश्व अंडा दिवस’ का आयोजन किया

पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग ने ‘विश्व अंडा दिवस’ का आयोजन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Oct 2018

Last updated on: Oct 12, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग ने आज ‘विश्व अंडा दिवस’ का आयोजन किया। कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा राज इस आयोजन की मुख्य अतिथि थीं। कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री पुरूषोत्तम रूपाला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। किसान मुर्गी पालन संघों के सदस्यों, शोधार्थियों, प्रशासकों और मुर्गी पालक किसानों सहित लगभग 700 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। तकनीकी सत्रों में प्रसिद्ध वक्ताओं को मानव पोषण में अंडों के महत्व से संबंधित विषयों पर संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस सत्र में विचार-विमर्श का भी आयोजन किया गया।पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के सचिव श्री तरूण श्रीधर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मानव पोषण और मुर्गी पालक किसानों की आय बढ़ाने में अंडों के महत्व पर प्रकाश डाला। कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री पुरूषोत्तम रूपाला ने मुर्गी पालक उद्यमियों की सफलता की कहानियों के बारे में एक पुस्तक का भी विमोचन किया। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के घटक मुर्गी पालन पूंजीगत उद्यमिता विकास और रोजगार सृजन के तहत पांच उद्यमी लाभार्थियों को मंजूरी आदेश भी वितरित किए।अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग ने प्रत्येक प्रतिवर्ष अक्तूबर माह के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस घोषित किया है। यह दिवस विश्व के सभी देशों में मनाया जाता है और अंडों के पोषक तत्वों के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद के लिए विशिष्ट अवसर प्रदान करता है।भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक देश है, लेकिन प्रति व्यक्ति उपलब्धता 69 अंडे प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष है। अंडा अधिक पोषण घनत्व वाला सम्पूर्ण पोषक खाद्य है। इसमें बहुत अधिक प्रोटीन होता है और यह विटामिन, आवश्यक एमिनो एसिड्स और खनिज तत्वों से युक्त है, जो शरीर के विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

Tags: Parshottam Rupala , Krishna Raj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD