Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भविष्य में यदि कोई भी अवैध कालोनी विकसित हुई तो अधिकारियों और कालोनाईजऱों के खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी- तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कालोनाईजऱों और सीनियर अधिकारियों के साथ की मीटिंग

Listen to this article

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 10 Oct 2018

Last updated on: Oct 10, 2018, 00:00 IST

आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के अधिकारी किसी भी अनाधिकृत कालोनी के विस्तार को रोकने के लिए अपने अधिकार क्षेत्रों में नियमित तौर पर नजऱ रखेंगे। इसका प्रगटावा आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने आज यहां समूह कालोनाईजऱों और अधिकारियों की समीक्षा मीटिंग के दौरान किया। उन्होंने सीनियर अधिकारियों को अपने फील्ड स्टाफ को ज़मीनी स्थिति पर नियमित तौर पर नजऱ रखने के निर्देश दिए जिससे राज्य में अवैध कलोनियों की इस समस्या को पूरी तरह से ख़त्म किया जा सके। श्री बाजवा ने कहा कि कार्यवाही सिर्फ अधिकारियों के खि़लाफ़ ही नहीं की जायेगी बल्कि उन कालोनाईजऱों के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए जाएंगे जो अनाधिकृत कालोनी की स्थापना के लिए यत्न करेंगे।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सूझ-बूझ भरे नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य में योजनाबद्ध विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई नीति अधीन अनाधिकृत कालोनाईजऱों को ‘वन टाईम सेटलमेंट ऑफर’ की सुविधा प्रदान की गई है और उन्होंने के साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी को ऐसी राहत की आशा नहीं रखनी चाहिए।मीटिंग के दौरान मंत्री ने रियल अस्टेट डिवैलपरज़ को राज्य में योजनाबद्ध और मानक विकास के लिए लिखित पेशकारी देने के लिए कहा। 

तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने मीटिंग के दौरान राज्य भर के कालोनाईजऱों की माँगों जैसे इमारती नियमों में संशोधन, लाईसेंसिंग फीस की तर्कसंगतता, डिफालटरों के लिए पाबंदी, मामलों के तुरंत निपटारे और प्रवानगियों आदि से संबंधित माँगों को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि यह सुझाव मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग में विचार के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने राज्य के लोगों के कल्याण हित सभी जायज सुझावों को लागू करने का भरोसा दिलाया।श्री बाजवा ने कालोनाईजऱों को पूरा भुगतान कर चुके अलाईयों को प्लाटों और फ्लैटों के कब्ज़े देने के लिए भी कहा। ऐसा न करन की सूरत में उन कालोनाईजऱों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी और कहा कि पंजाब सरकार कालोनाईजऱों के हाथों आम लोगों की किसी भी किस्म की अनावश्यक परेशानी को सहन नहीं करेगी।मीटिंग में दूसरो के अलावा गुरनीत तेज मुख्य प्रशासक पुड्डा /गमाडा, श्री अकाश गोयल, अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (एफ एंड ए), श्री राजेश धीमान अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, गमाडा, श्री गुरप्रीत सिंह मुख्य टाऊन प्लानर पंजाब और कनफैडरेशन ऑफ रियल अस्टेट डिवैलपरज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मैंबर शामिल थे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD