Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राज्यवार होगा विपक्ष का गठबंधन : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 06 Oct 2018

Last updated on: Oct 06, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों का मकसद नरेंद्र मोदी सरकार को हटाना है, इसलिए वे अपने मकसद हासिल करने के लिए अलग-अगल राज्यों में अपना गठबंधन बनाएंगे और विभिन्न दलों के बीच कोई अंतर्विरोध नहीं होगा। कांग्रेस ने कहा कि मौजूदा सरकार अपने ही लोगों से जूझ रही है।कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-ईस्ट में कहा, “अगर उन्हें गठबंधन बनाना होगा तो वे राज्यवार बनाएंगे। कुछ राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस मजबूत है। कुछ राज्यों में शायद हमें गठबंधन की जरूरत ही नहीं है। लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस उतनी मजबूत नहीं है, वहां हमें सहायक की भूमिका निभानी होगी।”उन्होंने कहा कि आज देश और देशवासियों पर एक व्यक्ति और एक दल के हमले का खतरा बना हुआ है, जो देश की सत्ता पर काबिज हैं।सुरजेवाला ने कहा, “ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश की जनता पर अपनी ही सरकार और प्रधानमंत्री द्वारा हमले का खतरा बना हुआ है।”विपक्षी महागठबंधन की संभावना के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में हमेशा विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा रहती है।उन्होंने कहा, “इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह कहना कि यह एक ऐसा अंतर्निहित विरोधाभास है कि विपक्ष की पूरी ताकत इसके तले टूट जाएगी, शायद गलत होगा।”उन्होंने कहा, “आज हमारे पास एक ऐसी सरकार है, जो अपने ही लोगों पर हमले कर रही है। जब कोई सरकार अपने ही लोगों पर हमले कर रही हो, तब विभिन्न राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाते हुए इस देश के लोकाचार की रक्षा के लिए साथ चलने एक वैचारिक मंच पर एकजुट हो जाएं। कभी-कभी यह चुनाव से पहले होगा या चुनाव के बाद।”मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता फौद हलीम ने हालांकि कहा कि विपक्षी दलों का एकजुटता ठोस वास्तविकताओं से रेखांकित होगी, क्योंकि केरल में वाम दल और कांग्रेस आमने-सामने हैं।उन्होंने कहा, “लेकिन हतोत्साहित मत होइए। मोदी के सवाल पर हम विरोध त्याग देंगे, क्योंकि लोग उनसे उब चुके हैं। केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतें निश्चित तौर किसी ठोस समझ के आधार पर उभरेंगी।”तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि मोदी की अगुवाई में सरकार और इसके लोगों ने जो देश में आतंक और भय का माहौल पैदा किया है, वह उनकी पार्टी का बड़ा दुश्मन है।सुरजेवाला के दावे को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और असम के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि आगामी आम चुनाव में पूवरेत्तर के राज्यों में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे और भगवा दल बेहतर प्रदर्शन करेगा।सरमा ने कहा कि विपक्षी दलों में अंतर्विरोध के चलते भाजपा को 400 सीटों पर जीत मिल सकती है।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD