Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर

 

मुख्यमंत्रियों ने कहा, ईंधन को जीएसटी दायरे में लाने से राजस्व होगा प्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Oct 2018

ईंधन उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने के विचार का विरोध करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के तीन मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को कहा कि यह उनके राजस्व संग्रह पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। हिन्दुस्तान टाइम लीडरशीप समिट 2018 में कांग्रेस शासित पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी राज्य की अर्थव्यवस्था का हाल अच्छा नहीं है और पिछले साल जीएसटी लागू होने के बाद यह केंद्र पर निर्भर हो गई है।अपने महाराष्ट्र और कर्नाटक समकक्षों के साथ चर्चा में सिंह ने कहा, “हमारे पास राज्य को चलाने के लिए पैसा नहीं है। जीएसटी के बाद राज्य में हमारे पास कुछ नहीं बचा है। हम केंद्र पर निर्भर हैं। हमारे पास उद्योग नहीं हैं। हमारा पड़ोसी शत्रु है, जिसकी वजह से हमें हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है। हमारे पास केवल कृषि है।”उन्होंने कहा, “हमारे पास आय के केवल तीन स्रोत हैं। पहला ईंधन, दूसरा उत्पाद शुल्क और तीसरा संपत्तियों के हस्तांतरण पर स्टैंप ड्यूटी..जहां तक बात रिएल एस्टेट की है तो पंजाब इसमें अभी आगे नहीं बढ़ सका है क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था सही आकार में नहीं है। मुझे कहां से मेरा राजस्व मिलेगा।”कांग्रेस के समर्थन से कर्नाटक में सरकार बनाने वाले जनता दल सेक्युलर (जद-एस) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र को मुद्दे के समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा, “संविधान के संस्थापकों ने राज्यों को कुछ शक्तियां दी हैं। केंद्र धीरे-धीरे राज्य से सभी शक्तियां ले रहा है। राज्य सरकार के पास कर संग्रह की कोई गुंजाइश नहीं है। हमें केंद्र पर निर्भर होना पड़ रहा है।”कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के पक्षधर हैं। इस बारे में पूछे जाने पर कुमारस्वामी ने कहा कि यह राहुल गांधी की अपनी राय है। जहां तक उनकी बात है तो वह चाहते हैं कि केंद्र गंभीर कदम उठाए।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ हद तक वह अमरिंदर सिंह के विचारों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने राज्यों को अपना खुद का राजस्व प्राप्त करने में बहुत थोड़ी लचीलापन दिया है। लेकिन, उन्होंने ईंधन उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के विचार का समर्थन करते हुए कहा कि ‘कभी न कभी, हमें ऐसा करना ही पड़ेगा।’उन्होंने कहा, “इसके साथ ही हमें विकल्पों के बारे में सोचना चाहिए। अगर हम आयात करते रहे तो हमें तेल उत्पादन करने वाले देशों के हाथों खेलते रहना पड़ेगा।”फडणवीस ने कच्चे तेल के विकल्प के रूप में कृषि उत्पादों का प्रयोग कर जैव-ईंधन और इथेनॉल का उत्पादन करने को कहा।

 

Tags: Amarinder Singh , HD Kumaraswam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD