Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

हिमाचल के उपायुक्तों ने किया गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म का दौरा

प्राकृतिक कृषि मॉडल से हुए प्रभावित, जिला स्तर पर करेंगे लागू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 28 Sep 2018

Last updated on: Sep 28, 2018, 00:00 IST

पहली बार हिमाचल के जिला उपायुक्तों, विश्वविद्यालयों के कुलपति पहुंचे गुरुकुल, कृषि फार्म पर फसलों को देखा और जीरो बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति को समझा। हिमाचल प्रदेश के उपायुक्तों ने संयुक्त रूप से आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म का दौरा किया। यह पहला मौका है, जब प्रदेश के उपायुक्तों ने किसी मॉडल की तकनीक को जानने के लिए संयुक्त रूप से प्रदेश के बाहर का दौरा किया हो। राज्यपाल आचार्य देवव्रत की उपस्थिति में उपायुक्तों ने प्राकृतिक कृषि की बारीकियों को जाना और 180 एकड़ के कृषि फार्म में व्यवहारिक रूप से लागू इस पद्धति को देखा। हिमाचल के कुल्ल, लाहौल-स्पिती और कांगड़ा जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के उपायुक्तों सहित सभी अधिकारियों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ पूरे गुरुकुल फार्म का अवलोकन किया और यह माना कि आचार्य देवव्रत गुरुकुल के कृषि फार्म के बारे में जो मंचों के माध्यम से कहते है, वास्तव में यहाँ उस पर अमल हुआ है। वास्तव में गुरुकुल का कृषि फार्म जीरो बजट प्राकृतिक कृषि का एक अनुपम उदाहरण है। जिला उपायुक्तों ने कहा कि वे जीरो बजट प्राकृतिक कृषि मॉडल को जहाँ संभव होगा, लागू करवाने का प्रयास करेंगे। आचार्य देवव्रत ने कहा कि जीरो बजट प्राकृतिक कृषि ही एक ऐसा विकल्प है जो देश के किसानों को न केवल आर्थिक रूप से सबल बना सकता बल्कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए भी आदर्श बन सकती है। जीरो बजट प्राकृतिक कृषि को देश के किसान बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं और बहुत जल्द ही पूरे देश में जीरो बजट प्राकृतिक कृषि को अपनाया जाएगा। अधिकारियों ने गुरुकुल के फार्म पर गन्ना, धान व सब्जियों की फसलों का अवलोकन किया। 

इससे पूर्व सभी अतिथियों ने गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का भी भ्रमण किया और गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा प्रस्तुत मल्लखम्भ, योगासन आदि का लुत्फ उठाया।आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज रासायनिक खेती ने किसान को बर्बाद कर दिया है। इससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि यूरिया व पेस्टीसाइड, डीएपी के प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति नष्ट होने के साथ-साथ किसान के खेतों में मौजूद मित्र जीव भी समाप्त हो गये हैं, जिस कारण पर्यावरण में असंन्तुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। साथ ही किसान आर्थिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। अब किसानां के पास अपनी आर्थिक व सामाजिक दशा सुधारने का जीरो बजट प्राकृतिक कृषि ही एकमात्र उपाय है।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के पालमपुर में प्राकृतिक कृषि के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि की बारीकियां से अवगत कराएंगे। इसके पश्चात शिमला में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय नस्ल की गाय की खरीद पर अनुदान देने की भी योजना प्रस्तावित है।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी, विश्व विख्यात पहलवान गीता फौगाट व बबीता फौगाट के गुरु एवं पिता द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता महावीर फौगाट, डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार, प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, हरियाणा युवा शक्ति सेना के प्रधान सम्पूर्ण सिंह, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरिओम, डॉ. सहारण सहित भारी संख्या में कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे। 

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD