Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा

 

जन सम्पर्क विभाग के फोक मीडिया समूहों की कार्यशाला सम्पन्न

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 28 Sep 2018

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान फेयरलॉन में आयोजित दो दिवसीय फोक मीडिया समूहों की दो दिवसीय कार्यशाला आज सम्पन्न हो गई। समापन अवसर पर विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कलाकारों में आपसी विचारो का आदान-प्रदान करना तथा सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी देना था ताकि कलाकार इसे संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में भी फोक मीडिया का लोगों में विशेष स्थान है तथा इस विधा में आज भी लोगों पर अपनी छाप छोड़ने की क्षमता है।श्री कश्यप ने कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ है और सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आसानी से आम लोगों तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। अनुपम कश्यप ने कहा कि कलाकार अच्छे से अच्छा काम करने का प्रयास करें। कलाकारों में एक दूसरे से सीखने का स्वभाविक गुण होता है, ऐसे में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रतिभा को निखारती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय कार्यशाला फोक मीडिया समूहों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और अब उनका दायित्व है कि वो इस जानकारी को अपनी कला के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यशाला से सीख कर कलाकार प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को और अच्छे ढंग से लोगों तक पहुंचाने में सफल होंगे, तभी इस कार्यशाला का मकसद पूरा होगा।कार्यशाला के दूसरे दिन फोक मीडिया समूहों को अनेक विभागों के अधिकारियों ने सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया। पुलिस विभाग में एसपी (नार्कोटिक्स) शुभ्रा तिवारी ने नशे से जुड़े कानूनों की कलाकारों को विस्तृत जानकारी दी। शुभ्रा तिवारी ने बताया कि समाज में बढ़ती नशे के प्रवृति को दूर करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है और फोक मीडिया इस जानकारी को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से रखने में सक्षम है।उद्योग विभाग के जीएम योगेश गुप्ता ने कार्यशाला में सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के बारे में विस्तार से बताया और फोक मीडिया से अपनी कला का इस्तेमाल करते हुए सरकार की इस योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही। खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निदेशक रविंद्र ठाकुर ने गृहिणी सुविधा योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ये योजना काफी लोकप्रिय रही है और सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी परिवार बिना रसोई गैस कनेक्शन के न छूटे।कार्यशाला में 53 फोक मीडिया समूहों ने भाग लिया। हिपा की सयुंक्त निदेशक ज्योति राणा और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक महेश पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: DIPR HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD