Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भाजपा सेना को राजनीति में घसीट रही है : रणदीप सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Sep 2018

Last updated on: Sep 25, 2018, 00:00 IST

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विवादास्पद राफेल सौदा मामले में निशाना साधते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सेना को राजनीति में घसीट रही है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां मीडिया से कहा, “हम (कांग्रेस) रक्षाबलों के साथ कभी भी किसी विवाद में संलिप्त नहीं होते। रक्षाबल हमारे लिए सर्वोच्च हैं। लेकिन, भाजपा राजनीति के लिए रक्षाबलों का उपयोग कर रही है। पार्टी को उन्हें राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।” न्होंने कहा, “रक्षा बलों का कर्तव्य देश की रक्षा करना है। कांग्रेस ने आवश्यकता और वायु सेना द्वारा रखे गए मानदंडों के आधार पर करार (राफेल) किया था।” सुरजेवाला ने भाजपा को यह भी चुनौती दी कि अगर कांग्रेस का एक भी आरोप गलत है तो वह फाइलों को सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा, “अगर हमारा कोई भी दावा गलत है, तो हम मोदीजी को फाइलों को सार्वजनिक करने की चुनौती देते हैं। मांगों के आधार पर और वायुसेना से स्वीकृति के बाद निविदा को पूरा किया गया था।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कांट्रैक्ट करते वक्त खुद को भाजपा की तरह वायुसेना से ऊपर नहीं रखा। सुरजेवाला ने कहा, “हम भाजपा को चुनौती देते हैं कि वह हमें बताए कि क्यों 126 जेट विमानों के कांट्रैक्ट को रद्द कर केवल 36 विमानों का कर दिया गया।”उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने 126 जेट विमानों का कांट्रैक्ट वायुसेना द्वारा इतने ही विमानों की मांग के बाद किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्यों 2012 में कांग्रेस द्वारा 526 करोड़ रुपये में विमानों के लिए दिए गए आर्डर को रद्द कर दिया गया और क्यों 126 विमानों के आर्डर को घटाकर 36 कर दिया गया। सुरजेवाला ने जेट विमान की आपूर्ति तिथि को लेकर सवाल किए और कहा, “विमान आपात खरीद के लिए थे और तब भी इसके लिए आपूर्ति तिथि 2022 तय की गई थी।” कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि क्यों ऑफसेट कांट्रैक्ट को सरकारी कंपनी से छीन कर एक निजी कंपनी को दे दिया गया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने आपकी तरह किसी निजी कंपनी को कांट्रैक्ट नहीं दिया था, बल्कि एक सरकारी कंपनी को दिया था।”

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD