Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

स्थानीय निकायों ने किया स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के फंडिंग पैटर्न में बदलाव का आग्रह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Sep 2018

Last updated on: Sep 25, 2018, 00:00 IST

15वें वित्त आयोग द्वारा आज शिमला में विभिन्न राजनीतिक दलों, पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श आरम्भ किया गया। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य तथा कम आय व बहुत अधिक ऋण होने इत्यादि मुद्दों पर 15वें वित्त आयोग द्वारा विशेष विचार की आवश्यकता है। यह बात राजनीतिक दलों, भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) द्वारा बैठक में कही गई। रेलवे में बुनियादी ढांचे के विकास, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क सुविधा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के साथ-साथ सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर भी बल दिया गया। इससे युवाओं के लिए उद्योगों और रोजगार सृजन के लिए अधिक निवेश आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी। उत्तर पूर्वी राज्यों की तर्ज पर औद्योगिक पैकेज की मांग भी की गई। राजनीतिक दलों ने राजस्व घाटे के अनुदान को जारी रखने की मांग की और जीएसटी से होने वाली राजस्व हानि का समाधान निकालने की भी मांग की। राजनीतिक दलों ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार बीबीएमबी मामले में हिमाचल के हिस्से की भी मांग की। बिजली उत्पादन पर एक पैसा प्रति यूनिट सेस पर भी चर्चा की गई।स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान स्थानीय निकायों को निधि हस्तांतरित करने के तौर-तरीकों जैसे नीति संबंधित मुद्दों पर विशेष बल दिया गया। प्रनिधिनियों ने वित्त आयोग से निधि प्रदान व हस्तांतरण करने में राज्य की पहाड़ी पृष्ठभूमि, पर्यटकों के आवागमन तथा कठिन मौसमी परिस्थितियों जैसे विशेष मुद्दों पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पेजयल आपूर्ति, स्वच्छता तथा आपदा नियंत्रण जैसी नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए विशेष निधि का भी आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने ज़िला परिषदों व पंचायत समितियों को दिए जाने वाली निधि की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने आय बढ़ाने के अवसरों व माध्यमों में वृद्धि करने के लिए इको टूरिज़्म, सड़क सुविधा तथा अन्य सुविधाओं के विकास के लिए वित्तीय सहायता का आग्रह किया।उन्होंने वित्त आयोग से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए फंडिंग पैटर्न में परिवर्तन का आग्रह किया। आयोग ने यह भी जानने की कोशिश की कि स्थानीय निकाय अपने राजस्व बढ़ाने के अवसरों व माध्यमों को किस प्रकार सृजित कर सकती है। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री एन.के. सिंह, आयोग के सदस्य श्री शक्तिकांत दास, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. अशोक लहिरी, डॉ. रमेश चन्द, सचिव श्री अरविन्द मेहता तथा आयोग के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Himachal Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD